एक्सप्लोरर

BGMI खेलकर लाखों रुपये कमाने का मौका: नए टूर्नामेंट का हुआ ऐलान, जीतने वाले को मिलेंगे ₹25,00,000!

भारत में BGMI की वापसी के साथ, स्काईएस्पोर्ट्स ने एक ऑनलाइन ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट, 'Skyesports Champions Series' की घोषणा की है, जिसका प्राइज पूल 25 लाख रुपये है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Battlegrounds Mobile India Tournament: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने भारत में वापसी कर ली है. इस गेम को भारत सरकार ने पिछले साल जुलाई में डेटा प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा की चिंताओं के कारण बैन कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने इस गेम को ट्रायल आधार पर तीन महीने के लिए वापसी करने का मौका दिया है.

बीजीएमआई ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान

इस मौके का फायदा उठाकर गेमिंग कंपनी ने एक ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट की घोषणा की है. इस टूर्नामेंट का आयोजन स्काईएस्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है, जो एक प्रमुख ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग वेंचर है. इस टूर्नामेंट का नाम ‘Skyesports Champions Series’ है. इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 25 लाख रुपये है. यह टूर्नामेंट 9 जून से शुरू होकर 18 जून तक चलेगा और इसे Skyesports के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस टूर्नामेंट की खासियत यह है कि यह एक ऑनलाइन इनवाइट-ओनली इवेंट है, जिसमें देश भर के टॉप बीजीएमआई खिलाड़ी और टीम्स भाग लेंगी.

बीजीएमआई भारत का एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है. इस गेम को खेलने वाले गेमर्स पहले पबजी (PUBG) खेला करते थे, लेकिन साल 2020 में भारत सरकार ने पबजी समेत कई ऐप्स को भारत में बैन कर दिया, जिसके बाद पबजी की कंपनी ने भारत के लिए एक स्पेशल या यूं कहें कि एक नया पबजी गेम बनाया, जिसका नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई है. इस गेम ने लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली, लेकिन पिछले साल जुलाई में भारत सरकार ने बीजीएमआई को भी बैन कर दिया है, जिसके बाद से यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था.

उम्र के हिसाब से टाइम-लिमिट

अब बीजीएमआई की भारत में वापसी हुई है और वापसी करते ही इस गेम में एक शानदार टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया गया है. Krafton ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि भारतीय सरकार ने BGMI को भारत में वापस लाने की अनुमति दी है, जिसे तीन महीने के परीक्षण आधार पर रिलॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस गेम के नए वर्ज़न में गेमर्स को इस गेम की लत लगने वाली समस्या को कम करने का उपाय भी किया गया है. खिलाड़ियों की उम्र के आधार पर खेलने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है - नाबालिगों को दिन में तीन घंटे और वयस्कों को छह घंटे तक खेलने की अनुमति है

टूर्नामेंट की बात करें तो योजकों ने इसे और भी रोमांचक बनाने के लिए विभिन्न इन-गेम इवेंट्स और रिवार्ड्स की घोषणा की है. इस गेम में नए अपडेट्स के साथ एक नया मैप, नए इन-गेम इवेंट्स और क्लासिक मैप्स में अपडेट्स भी शामिल हैं. इस टूर्नामेंट की सफलता न केवल BGMI के लिए, बल्कि पूरे भारतीय ई-स्पोर्ट्स उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगी. अब देखना होगा कि यह गेम भारत में लंबे समय के लिए टिक पाता है या फिर तीन महीने बाद सरकार एक बार इस गेम पर ताला लगा देगी.

यह भी पढ़ें: BGIS 2024 में चीटिंग करते पकड़ी गई BGMI की कई बड़ी टीमें, Krafton ने दिखाया बाहर का रास्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने कैंसिल की 10 रेगुलर ट्रेनें, देख लें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने कैंसिल की 10 रेगुलर ट्रेनें, देख लें लिस्ट
बीटेक के बाद युवाओं की पहली पसंद बना यह कोर्स; जानें क्यों है खास?
बीटेक के बाद युवाओं की पहली पसंद बना यह कोर्स; जानें क्यों है खास?
Embed widget