एक्सप्लोरर

Online Fraud: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन धोखाधड़ी से ऐसे रहें सेफ

Online Banking Frauds: इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षित रह सकते हैं.

Steps to safe from online fraud: त्योहारों के मौसम में मौज-मस्ती और खरीदारी काफी की जाती है. जिसके कारण नियमित दिनों की तुलना में आपके ऑनलाइन धोखाधड़ी के जाल में फंसने की संभावना भी इस सीजन में ज्यादा होती है. क्योंकि स्कैमर इसी मौके की तलाश में रहते हैं कि आप बिना सोचे समझें अंधाधुंध खरीददारी करें और वो आपको अपने जाल में फंसा लें. हम यहां कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं जो आपको इस त्योहारी सीजन में ऑनलाइन धोखाधड़ी के जाल में फंसने से बचा सकते हैं. 

1. क्लिक करने से पहले सोचें 

जब भी आपको कोई मेल, टेक्स्ट, नोटिफिकेशन या कोई लिंक मिलता है जिस पर आपको शक हो रहा है. तो यह फ़िशिंग, हैकिंग, साइबर धोखाधड़ी या पहचान की चोरी करने का प्रयास भी हो सकता है. आपको त्योहारों के मौसम में सावधान रहना चाहिए, ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले छूट और भारी कैशबैक के साथ वेबसाइट और विक्रेता की जानकारी की प्रामाणिकता की जांच करना बेहतर है. 
 
2. एक अलग बैंक खाता रखें 

लोग अपने मुख्य खाते में रखी जीवन भर की बचत पर भरोसा करते हैं. कई लोग खरीदारी से लेकर खाने-पीने तक के अपने दैनिक लेन-देन के लिए भी इस खाते पर निर्भर रहते हैं.यह ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रयासों के दौरान आपकी जीवन भर की बचत को अधिक जोखिम में डालता है. ये फ्रॉड आपकी पूरी बचत को आपके मुख्य खाते से खाली कर सकते हैं. अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए रोजाना के लेनदेन के लिए एक अलग खाते का इस्तेमाल करना हमेशा बेहतर होता है. 

3. लेन-देन करने से पहले क्यूआर कोड/यूपीआई आईडी वेरिफाई करें

यह सच है कि डिजिटल भुगतान सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण बन गया है. आज के समय में पैसों का लेनदेन करना सिर्फ एक स्कैन या क्लिक दूर होता है. भुगतान जितना आसान और सुविधाजनक हो गया है, इतना ही खतरनाक भी है. आजकल, स्कैमर्स अप्रत्याशित स्थानों पर क्यूआर कोड डालकर, आपके किसी दोस्त के रूप में आपसे पैसे की सहायता मांग सकते हैं. इसके अलावा त्योहारों पर भारी छूट का लालच देकर आसानी से आपको लूट सकते हैं.

4. अपने खर्च पर नज़र रखें 

यह सुनने में जितना आसान लग सकता है, उतना ही कठिन है. त्योहारों के मौसम में अपने रोजाना के खर्च पर नज़र रखना एक मुश्किल काम हो सकता है. खासकर सभी ऑनलाइन शॉपिंग, खाना ऑर्डर करने, उपहार देने आदि के कारण. यदि ये सभी लेन-देन आपके मुख्य बैंक खाते से होते हैं, तो आपकी ट्रैकिंग किसी अज्ञात/अनाधिकृत लेनदेन के लिए खर्च और उनका मूल्यांकन करना मुश्किल हो जाता है. इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने मुख्य या प्राथमिक बचत खाते को अपने दैनिक लेनदेन खाते से अलग कर दें. अपने रोजाना के लेनदेन वाले खाते में ज्यादा पैसे डालकर ना रखें. बड़े लेनदेन की जरूरत होने पर इस खाते में उतने ही पैसे डाले जितने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

Apple Watch: गर्म होकर फटी एप्पल वॉच, यूजर से बोली कंपनी- किसी को बताना मत 

मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च हुई Google Pixel Watch, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FOR MORNING: बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget