एक्सप्लोरर

सावधान, कहीं आपका 500 का नोट नकली तो नहीं? स्मार्टफोन से ऐसे लगाएं पता नहीं तो बनेंगे बेवकूफ

RBI ने नकली नोटों की पहचान के लिए एक खास मोबाइल ऐप बनाया है, जिसका नाम है MANI (Mobile Aided Note Identifier). ये ऐप एंड्रॉइड और iPhone दोनों पर उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है.

इन दिनों बाजार में नकली नोट काफी तेजी से फैल रहे हैं, खासकर 500 रुपये के नकली नोट. इन नोटों की खासियत ये होती है कि इसे इतने सफाई से बनाया जाता है कि और नकली में फर्क कर पाना आम इंसान के लिए मुश्किल हो गया है. यही कारण है कि सरकार की तरफ से  CBI, SEBI और NIA जैसी एजेंसियों को अलर्ट जारी किया गया है. 

इस अलर्ट में बताया गया था कि बाजार में 500 के ऐसे कई नकली नोट घूम रहे हैं जिन्हें पकड़ पाना बेहद ही मुश्किल है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है, तो आप खुद 500 रुपये के नोट की सच्चाई पता कर सकते हैं, और वो भी घर बैठे, बिना किसी एक्सपर्ट की मदद के. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने फोन से नोट की असलियत का पता लगा सकते हैं.

1. RBI का 'MANI' ऐप है सबसे आसान तरीका

RBI ने इस तरह की नकली नोटों की पहचान के लिए एक खास मोबाइल ऐप बनाया है, जिसका नाम है MANI (Mobile Aided Note Identifier). ये ऐप एंड्रॉइड और iPhone दोनों पर उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है.

आपको बस ऐप डाउनलोड करके फोन का कैमरा ऑन करना है और 500 रुपये के नोट को कैमरे के सामने लाना है. ऐप खुद-ब-खुद उस नोट को स्कैन करके बता देगा कि वह असली है या नहीं. सबसे अच्छी बात ये है कि इस ऐप को चलाने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है और ये फटे या गंदे नोट को भी पहचान सकता है.

2. कैमरे से देखें सिक्योरिटी फीचर

हर असली नोट पर कुछ खास पहचान होती है. जैसे कि सिक्योरिटी थ्रेड, वाटरमार्क, और कलर शिफ्टिंग इंक. आप अपने फोन के कैमरे से इन फीचर्स को पहचान सकते हैं. उदाहरण के लिए, 500 रुपये के नोट में बीच में एक चमकदार लाइन होती है, जिस पर ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा होता है. जब आप नोट को हल्का सा टेढ़ा करते हैं तो ये लाइन रंग बदलती है. इसके अलावा, गांधी जी की तस्वीर के पास एक वॉटरमार्क होता है, जो रौशनी में साफ दिखता है.

3. फोन की टॉर्च से करें UV टेस्ट

अगर आपके फोन की फ्लैश लाइट तेज है, तो आप एक छोटा सा UV टेस्ट भी कर सकते हैं. इसके लिए आप किसी पारदर्शी नीले या बैंगनी प्लास्टिक का टुकड़ा लेकर फ्लैश के ऊपर लगाएं. अब इस ‘जुगाड़ू UV लाइट’ को नोट पर डालकर देखें. असली नोट पर बने नंबर और थ्रेड हल्की नीली या हरी रोशनी में चमकते हैं. हालांकि, ये तरीका असली UV लाइट जितना सटीक नहीं है, इसलिए आप चाहें तो ऑनलाइन सस्ते UV लाइट भी खरीद सकते हैं.

4. जूम करके देखें माइक्रो-लेटरिंग

भारत के नोटों पर बहुत ही बारीक अक्षरों में कुछ शब्द छपे होते हैं, जिन्हें माइक्रो-लेटरिंग कहा जाता है. नकली नोटों में अक्सर ये सही से नहीं बनते. आप अपने मोबाइल कैमरे को जूम मोड में लाकर ध्यान से नोट के हिस्सों को देखें, जैसे गांधी जी के चश्मे के पास या नंबर के आसपास. यहां पर छोटे-छोटे अक्षरों में 'RBI', 'भारत' और ‘500’ जैसे शब्द छपे होते हैं. अगर ये साफ दिखें, तो नोट सही है.

आज के दौर में टेक्नोलॉजी की मदद से आप खुद नकली नोटों की पहचान कर सकते हैं. आपको बस थोड़ा ध्यान देना है और स्मार्टफोन का सही तरीके से इस्तेमाल करना है. अगली बार जब आपके हाथ में 500 का नोट आए, तो इन आसान तरीकों से उसकी जांच जरूर करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget