एक्सप्लोरर

PUBG के चक्कर में फर्जी एप डाउनलोड करने से बचें! हैकर्स चुरा सकते हैं डेटा

पबजी के फेक एपीके डाउनलोड लिंक इन दिनों कई वेबसाइट्स पर मौजूद हैं. हैकर्स इन फर्जी लिंक्स के जरिए आपके स्मार्टफोन को निशाना बना सकते हैं. ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है.

फेमस मोबाइल गेम पबजी को बैन होने के बाद से यूजर्स अब इस गेम के नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पबजी को अब भारत में कई सेफ्टी फीचर्स और नए अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसका नाम पबजी मोबाइल इंडिया होगा. खास बात ये है कि नए गेम में आपको नए कैरेक्टर्स और गेमप्ले भी मिलेगा. माना जा रहा है कि 2021 फरवरी तक इस गेम को लॉन्च किया जा सकता है लेकिन उससे पहले कुछ वेबसाइट्स पर पबजी गेम के फर्जी एपीके डाउनलोड लिंक्स दिए जा रहे हैं. कई यूजर्स नकली एपीके लिंक का शिकार हो चुके हैं. इन नकली लिंक से हैकर्स आपके स्मार्टफोन को निशाना बनाकर आपका कीमती डेटा चुराने में कामयाब हो रहे हैं.

फर्जी एपीके लिंक से रहें सावधान

आपको बता दें कि कई वेबसाइट्स पर इस गेम के फेक लिंक दिए गए हैं. इन नकली लिंक में मालवेयर भी हो सकता है. इसके अलावा इन लिंक्स पर क्लिक करने से हैकर्स आपके फोन को अपना निशाना बना सकते हैं. आपके फोन का जरूरी डेटा लीक हो सकता है. कई लोगों के साथ पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं. जिनमें लोग इन फर्जी लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर अपराधियों के शिकार बने हैं. ऐसे में अगर आपको किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर इस गेम का डाउनलोड लिंक नज़र आता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है.

 नया पबजी मोबाइल इंडिया कब आयेगा?

आपको बता दें पबजी मोबाइल गेम उन 118 चीनी ऐप्स में शामिल था, जिन्हें सुरक्षा कारणों से भारत में प्रतिबंधित किया गया था. भारत सरकार का कहना है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालती हैं. जिसकी वजह से इन्हें बैन किया गया है. लेकिन पिछले महीने पबजी कॉर्पोरेशन की ओर से अपडेट किया गया था कि भारत में सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए इस गेम को फिर से शुरु करने की अनुमति मिल गई है. कंपनी का कहना है कि नए गेम को बेहतर डेटा सुरक्षा के साथ लॉन्च किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget