एक्सप्लोरर

ब्रॉडबैंड कनेक्शन को फेल कर रहा 5G इंटरनेट, देश की एवरेज मोबाइल डाउनलोड स्पीड अब इतनी है 

Ookla Speedtest global index: 5G रोलआउट भारत में तेजी से हुआ है. 5G के आने से मोबाइल अपलोड और डाउनलोड स्पीड में काफी सुधार आया है.

Average Mobile Download Speed: पहले अगर कोई ये बात कहता था कि उसे मोबाइल पर ब्रॉडबैंड से ज्यादा स्पीड मिल रही है तो कोई भी इस बात पर यकीन नहीं करता था. लेकिन 5G के आने के बाद ऐसा मुमकिन है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने 5G नेटवर्क को यूज करते हुए अपलोड और डाउनलोड स्पीड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इस बीच, बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5G ने इंटरनेट स्पीड के मामले में ब्रॉडबैंड कनेक्शन को टक्कर देनी शुरू कर दी है और दोनों की एवरेज डाउनलोड स्पीड भारत में आस-पास है. Ookla के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार, अगस्त में मोबाइल पर एवरेज डाउनलोड स्पीड 50.21 एमबीपीएस थी जो मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्शन के एवरेज स्पीड 54.17 एमबीपीएस से कुछ अंक पीछे थी.  

ब्रॉडबैंड कनेक्शन को फेल कर देगा 5G नेटवर्क 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि आने वाले समय में  5G नेटवर्क ब्रॉडबैंड कनेक्शन को फेल कर देगा जो वर्तमान में 3,60,000 टावरो पर है, ये संख्या जल्द 4 लाख होने वाली है. फिलहाल देश में केवल 2 ही टेलीकॉम ऑपरेटर 5G नेटवर्क प्रदान कर रहे हैं. इसमें जियो और एयरटेल शामिल है. दोनों ने देश के लगभग ज्यादातर शहरों को 5G नेटवर्क से कवर कर लिया है.

5G के रोलआउट से पहले देश में पिछले साल अक्टूबर में मोबाइल और ब्रॉडबैंड कनेक्शन की स्पीड में 3 गुना से भी ज्यादा का अंतर था. ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर स्पीड 48.19 एमबीपीएस थी जबकि मोबाइल पर ये सिर्फ 16.50 एमबीपीएस थी. पिछले साल भारत Ookla के स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में मोबाइल स्पीड के मामले में 113वें स्थान पर था जो अब 47 नंबर पर आ गया है. वहीं, ब्रॉडबैंड कनेक्शन के मामले में पिछले साल भारत 79वे नंबर पर था जो 86वें नंबर पर चला गया है. ऐसा इसलिए हुआ है क्योकि ब्रॉडबैंड स्पीड में पिछले साल की तुलना में केवल 12 एमबीपीएस की बढ़ौतरी हुई है.

भारत की एवरेज मोबाइल डाउनलोड स्पीड दुनियाभर की एवरेज स्पीड से ज्यादा

एक अच्छी बात ये है कि भारत की एवरेज मोबाइल डाउनलोड स्पीड दुनियाभर की एवरेज डाउनलोड स्पीड से ज्यादा है. वैश्विक औसत 43.20 एमबीपीएस है जबकि भारत की औसत स्पीड 50.21 एमबीपीएस है. वहीं, ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत की एवरेज स्पीड दुनियाभर की एवरेज स्पीड से कम है क्योकि इसमें मामूली बढ़ौतरी हुई है.

यह भी पढ़ें:

बच्चों को लग रही सोशल मिडिया की लत, ये रिपोर्ट आपको भी कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget