एक्सप्लोरर

यूएई के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नर्सरी के बच्चे भी सीखेंगे AI

यूएई ने 2026 से अपने सरकारी स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को एक विषय के रूप में पढ़ाने का फैसला किया है ताकि बच्चे भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार हो सकें.

यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के स्कूलों में अब बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की पढ़ाई कराई जाएगी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह पढ़ाई नर्सरी यानी किंडरगार्डन के बच्चों से शुरू होगी. यानी चार साल की उम्र से ही बच्चे AI जैसे हाई टेक्नोलॉजी से रूबरू होंगे.

यह फैसला दुबई के शासक और देश के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि साल 2026 से देश के सभी सरकारी स्कूलों में AI को एक नियमित विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा.

बच्चों के लिए कैसा होगा AI का पाठ्यक्रम?

AI का कोर्स उम्र के हिसाब से अलग-अलग तरीके से तैयार किया गया है. छोटे बच्चों के लिए इसमें गेम्स, विजुअल एक्टिविटीज़ और इंटरएक्टिव लर्निंग शामिल होगी. इससे बच्चे खेल-खेल में तकनीक को समझेंगे.

जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाएंगे, उन्हें मशीन और इंसान में फर्क, डिजिटल सोच, एल्गोरिद्म, डेटा, बायस और AI का समाज पर असर जैसी बातें सिखाई जाएंगी. आखिरी चरण में छात्र खुद AI प्रोजेक्ट बनाएंगे और असली ज़िंदगी की समस्याओं पर काम करना सीखेंगे.

क्यों लिया गया यह फैसला?

दुबई के उपराष्ट्रपति और शासक, शेख मोहम्मद बिन राशिद ने कहा, 'हम अपने बच्चों को एक ऐसे भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं जो आज से बिल्कुल अलग होगा. AI आने वाले समय की सबसे जरूरी तकनीक है और हमें अभी से बच्चों को इसके लिए तैयार करना होगा.'

उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं होगा, बल्कि बच्चों को AI के नैतिक पहलुओं के बारे में भी बताया जाएगा. ताकि वे तकनीक का सही और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना सीखें.

कौन पढ़ाएगा AI?

AI पढ़ाने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित शिक्षक रखे जाएंगे. उन्हें UAE के शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गाइड और पूरा लेसन प्लान दिया जाएगा ताकि बच्चे सही तरीके से इसे समझ सकें.

क्या प्राइवेट स्कूलों में भी आएगा AI?

फिलहाल यह योजना सिर्फ सरकारी स्कूलों में लागू की जाएगी. प्राइवेट स्कूलों में AI को शामिल करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

यूएई का यह कदम आने वाले समय की तैयारी का बड़ा उदाहरण है. जहां बाकी देशों में AI को कॉलेज या प्रोफेशनल लेवल पर सिखाया जा रहा है, वहीं यूएई ने इसे नर्सरी से शुरू करने का फैसला लिया है. अब देखना होगा कि बाकी देश भी इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget