एक्सप्लोरर

नई आईफोन सीरीज से लेकर कमांड सेंटर तक, Apple 2025 में लॉन्च करेगी ये प्रोडक्ट्स

ऐपल 2025 में कई नए प्रोडक्ट पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें आईफोन SE 4, आईफोन 17 सीरीज़, ऐपल कमांड सेंटर, एयरपॉड्स प्रो 3 और नेक्स्ट-जनरेशन ऐपल विजन प्रो शामिल हैं.

अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल अगले साल कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. इनमें नए आईफोन से लेकर स्मार्ट होम सॉल्यूशन और एयर पॉड्स से लेकर नेक्स्ट जनरेशन विजन प्रो आदि शामिल हैं. ऐपल के प्रोडक्ट्स पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं, ऐसे में दुनियाभर के लोगों की नजरें ऐपल की नई पेशकश पर टिकी हुई है. आइये जानते हैं कि 2025 में ऐपल अपने ग्राहकों के लिए कौन-कौन से प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है.

आईफोन SE 4

ऐपल अगले साल iPhone SE 4 को लॉन्च करेगी. किफायती कीमत में आने वाले इस आईफोन में पुराने मॉडल के मुकाबले कई अपडेट्स देखने को मिलेंगी. इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले, फेस आईडी और चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलेगा. साथ ही इसके आईफोन 16 में मिलने वाली A18 चिप से लैस होने की उम्मीद है.

आईफोन 17 सीरीज

ऐपल के आईफोन का दुनियाभर में इंतजार रहता है. कंपनी सितंबर, 2025 में आईफोन 17 सीरीज पेश कर सकती. प्रो और प्रो मैक्स मॉडल के अलावा इस बार इस सीरीज में आईफोन 17 एयर लॉन्च किया जा सकता है. यह अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा. वहीं प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में अब तक के सबसे पावरफुल फीचर्स दिए जा सकते हैं.

ऐपल कमांड सेंटर

ऐपल 2025 में स्क्वेयर शेप का एक छोटा कमांड सेंटर पेश करने की योजना बना रही है. यह स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने के काम आएगा. इससे फेसटाइम कॉल्स भी की जा सकेगी. इसका आकार 6 इंच का होगा और इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाना आसान होगा. इसकी कीमत किफायती होने की उम्मीद है.

एयरपॉड्स प्रो 3

इस साल एयरपॉड्स प्रो में अपडेट मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि कंपनी इसके डिजाइन पर काम कर रही है और एयरपॉड्स 4 की तरह इसके केस में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है. एयरपॉड्स प्रो 3 में हार्ट रेट ट्रेकिंग और टेंपरेचर मॉनिटरिंग भी मिल सकती है.

नेक्स्ट जनरेशन ऐपल विजन प्रो

कंपनी 2025 में ऐपल विजन प्रो की नेक्स्ट-जनरेशन लॉन्च कर सकती है. इसकी महंगी कीमत इसके मास प्रोडक्ट बनने की राह में रोड़ा बनी हुई है. ऐसे में कंपनी की कोशिश इसकी कीमत कम करने की रहेगी. इसके साथ कंपनी ऐपल विजन भी लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

Trimmers Under 1000: नए साल पर गिफ्ट करने के लिए खरीदें ये ट्रिमर्स, कई फीचर्स से हैं लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget