Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
Apple के पहले टचस्क्रीन MacBook Pro ने लॉन्च के साथ ही अपनी कीमत को लेकर चर्चा छेड़ दी है. इसके स्टोरेज अपग्रेड के लिए यूजर्स को करीब 6.67 लाख रुपये एक्सट्रा खर्च करने पड़ सकते हैं.

- मेमोरी की कमी और AI की बढ़ती मांग से स्टोरेज महंगी हुई है.
Apple Touchscreen MacBook Pro : Apple ने 28 अक्टूबर 2026 को अपना पहला टचस्क्रीन MacBook Pro लॉन्च कर दिया है, जो 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले ऑप्शनों में आता है. इसमें M5 Pro और M5 Max चिपसेट, Tandem OLED डिस्प्ले और 16TB तक SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. कंपनी ने इस लैपटॉप में पहली बार टचस्क्रीन की सुविधा दी है, लेकिन इसकी कीमतों ने भी सबका ध्यान खींचा है.
MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, 16TB SSD स्टोरेज चुनने पर अमेरिकी कीमत में 7,000 डॉलर यानी करीब 6.67 लाख रुपये जुड़ जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर MacBook Pro में स्टोरेज अपग्रेड इतना महंगा क्यों है और इस एक्सट्रा खर्च के बदले यूजर्स को क्या मिलता है.
MacBook Pro में स्टोरेज बढ़ाने के लिए कितना खर्च करना होगा?
Apple के नए MacBook Pro में स्टोरेज बढ़ाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं. अगर यूजर 4TB SSD स्टोरेज चुनते हैं, तो उन्हें करीब 95,300 रुपये एक्सट्रा देने होंगे, जबकि 8TB स्टोरेज के लिए लगभग 2.86 लाख रुपये और 16TB के लिए करीब 6.67 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. इसके अलावा लैपटॉप में 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी का ऑप्शन भी मिलता है, जिसे चुनने पर कीमत में करीब 1.91 लाख रुपये जुड़ जाते हैं. वहीं नैनो-टेक्सचर ग्लास वाला डिस्प्ले लेने के लिए लगभग 14,295 रुपये एक्सट्रा चुकाने होंगे.
16TB स्टोरेज के लिए देने होंगे 6.67 लाख रुपये एक्स्ट्रा
MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple के ऑनलाइन कॉन्फिगरेटर में नए MacBook Pro के 14 इंच मॉडल की अधिकतम कॉन्फिगरेशन की कीमत 14,249 डॉलर (करीब 13.58 लाख रुपये) और 16 इंच मॉडल की कीमत 14,549 डॉलर (लगभग 13.87 लाख रुपये) बताई गई है. इसमें सबसे महंगा अपग्रेड 16TB SSD स्टोरेज का है. इस ऑप्शन को चुनने पर कीमत में 7,000 डॉलर यानी करीब 6.67 लाख रुपये जुड़ जाते हैं, हालांकि Apple ने इस अपग्रेड की कीमत के पीछे की वजह आधिकारिक रूप से नहीं बताई है.
यह भी पढ़ें - Amazon Echo Devices : घर के काम से सिक्योरिटी तक, Amazon ने पेश किए नए Echo डिवाइस
MacBook Pro में स्टोरेज अपग्रेड इतना महंगा क्यों है?
Apple के नए MacBook Pro में स्टोरेज अपग्रेड की कीमत ज्यादा होने की एक संभावित वजह मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती मांग हो सकती है. खासकर दुनियाभर में मेमोरी की कमी और AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बढ़ती हार्डवेयर जरूरतों को स्टोरेज की कीमतों पर दबाव की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि Apple ने यह पुष्टि नहीं की है कि 16TB स्टोरेज की ऊंची कीमत के पीछे यही कारण हैं. ज्यादा स्टोरेज उन लोगों के लिए यूजफुल हो सकती है, जो हाई-क्वालिटी वीडियो, 3D प्रोजेक्ट और AI मॉडल जैसी बड़ी फाइलों पर काम करते हैं.
MacBook Pro के खास फीचर्स
नए MacBook Pro में M5 Max चिपसेट दिया गया है. इसके टॉप कॉन्फिगरेशन में 18-कोर CPU और 40-कोर GPU मिलता है. लैपटॉप में प्रोफेशनल कामों के लिए ज्यादा मेमोरी, बड़ी SSD क्षमता और प्रोसेसिंग पावर दी गई है. इसमें Tandem OLED टेक्नोलॉजी वाला PROLED XDR डिस्प्ले और टच कंट्रोल भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें - OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज की एंट्री आज






















