एक्सप्लोरर

OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च

OnePlus Ace 7 सीरीज चीन में पेश हो गई है. सीरीज में 200MP कैमरा और 9000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जानिए भारत में लॉन्च को लेकर क्या जानकारी सामने आई है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 16GB रैम, 512GB स्टोरेज; उन्नत कूलिंग सिस्टम भी.

OnePlus Ace 7  Launch : OnePlus ने अपनी नई Ace 7 सीरीज को आज चीन में पेश कर दिया है. इस सीरीज में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro शामिल है. इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स में 200MP का रियर कैमरा, 9000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन भी दी गई है, हालांकि भारत में इस सीरीज की लॉन्च डेट अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है. 

OnePlus Ace 7 में मिलेगा दमदार प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Ace 7 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.61GHz तक जाती है. इसके साथ 3nm फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी और Adreno 840 GPU दिया गया है. फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन बताया गया है. स्टोरेज को बढ़ाने की सुविधा नहीं दी गई है. 

120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलती है. इसका रेजोल्यूशन 1272 बाय 2800 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्क्रीन में पंच-होल डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा फोन HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 454ppi बताई गई है. 

9000mAh बैटरी के साथ 100W चार्जिंग

बैटरी इस फोन के खास फीचर में शामिल है. इसमें 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. इसे 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है. 

यह भी पढ़ें - Airtel DTH Recharge Status : Airtel DTH का रिचार्ज अटका है या सफल हुआ? ऐसे लगाएं पता

200MP कैमरे से कर सकेंगे फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है. प्राइमरी कैमरे में f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है. फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps, 60fps और 120fps पर की जा सकती है. वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. 

Android 17 और कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन में Android 17 आधारित ColorOS दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और डस्ट साथ ही वॉटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  Home Projector Setup: प्रोजेक्टर लगाने की ये गलती बिगाड़ सकती है स्क्रीन, जानें सही सेटअप

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Samsung W27 Launch : ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
Karbonn Smartphone:15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget