एक्सप्लोरर

अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में बिजली का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सरकार को 13 राज्यों में ग्रिड इमरजेंसी लगानी पड़ी है. अचानक क्यों मंडराया यह खतरा जान लें?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अमेरिका ने बिजली ग्रिड संकट पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
  • AI-तकनीक विस्तार से बिजली मांग बढ़ी, ग्रिड पर दबाव।
  • विदेशी उपकरणों से साइबर हमले का खतरा, नए नियम लागू।
  • ग्राहकों को बिजली कटौती नहीं, घरेलू निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में इस समय बिजली व्यवस्था को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. जिसने हर किसी को चौंका दिया है. कुछ दिन पहले ही यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी ने देश के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी का ऐलान किया था. जिसके बाद अब सरकार ने देश के बल्क पावर सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल यानी नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. 

इस बड़े फैसले के बाद से पूरी दुनिया में इस बात की चर्चा है कि आखिर मार्डन तकनीक और पावर सरप्लस माने जाने वाले अमेरिका में ऐसी नौबत क्यों आई. हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि सरकार को सीधे तौर पर कड़े कदम उठाने पड़े हैं. तकनीक की दुनिया में सुपरपावर कहे जाने वाले इस देश के बुनियादी ढांचे पर मंडराते इस खतरे ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है. चलिए आपको बताते हैं क्या है यह संकट और क्या होगा इसका असर.

किस वजह से खड़ा हुआ संकट?

इस पूरे बिजली संकट के पीछे की वजह मार्डन तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेतहाशा विस्तार है. आज के दौर में अमेरिका में AI डेटा सेंटर्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और डिफेंस प्रोडक्शन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. इन सभी हाई-टेक प्रोजेक्ट्स को सही से चलाने के लिए भारी मात्रा में लगातार बिजली की जरूरत पड़ती है. इस मांग के चलते देश के पावर ग्रिड पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ रहा है. 

जिससे ग्रिड के फेल होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है. सरकार की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि AI और टेक सेक्टर की वजह से देश की बिजली पर डिपेंडेंसी काफी कबढ़ चुकी है. अगर ऐसे में कोई तकनीकी खराबी और फिर सप्लाई चेन में रुकावट आती है. तो फिर इसका असर पूरे देश की अर्थव्यवस्था और दूसरी जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है. 


अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी मंडराया खतरा

अमेरिका में इस ग्रिड इमरजेंसी के पीछे सिर्फ बिजली की कमी ही नहीं है. बल्कि देश में विदेशी उपकरणों से जुड़ा सुरक्षा खतरा भी एक वजह है. अमेरिकी सरकार का कहना है कि पावर जनरेशन और ट्रांसमिशन ग्रिड में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण विदेशों से आते हैं. जिससे साइबर अटैक का खतरा काफी बढ़ गया है. इस खतरे को देखते हुए अमेरीकी राष्ट्रपति की ओर से एक नए कार्यकारी आदेश पर साइन किए गए हैं. 

जिसके मुताबिक विदेशी हार्डवेयर और सप्लायर्स पर सख्त प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. इस फैसले के पीछे अमेरिकी सरकार का मकसद देश के पावर ग्रिड को किसी भी संभावित विदेशी साइबर हमले से सुरक्षित रखना है. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में होने वाले उतार-चढ़ाव या सप्लाई चेन टूटने की स्थिति में देश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप न हो जा,  इसके लिए अब स्थानीय स्तर पर उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट

आम जनता पर क्या होगा असर?

इस नेशनल पावर ग्रिड इमरजेंसी के बाद अमेरिकी नागरिकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उनके घरों की बिजली काट दी जाएगी या फिर सप्लाई पर कोई असर पड़ेगा. तो बता दें फिलहाल  उपभोक्ताओं को बिजली कटौती जैसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि आने वाले दिनों में पावर कंपनियों और ग्रिड ऑपरेटरों को कड़े सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा. 


अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

जिससे पुराने और विदेशी उपकरणों की जांच करके उन्हें बदला जा सके. इस पूरी प्रोसेस के चलते पावर यूटिलिटीज और कंपनियों पर एक्सट्रा फाइनेंशियल बोझ जरूर बढ़ सकता है, लेकिन लंबे समय में यह देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी कदम माना जा रहा है. सरकार की इस सख्ती से अमेरिकी कंपनियों को घरेलू स्तर पर ही ग्रिड उपकरण तैयार करने के नए और बड़े मौके भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: किस उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बना रहे साइबर ठग, सबके लिए अलग है प्लान?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Ace 7 Launch : 16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च
16GB RAM और 200MP कैमरा, OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Samsung W27 Launch : ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
Karbonn Smartphone:15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget