एक्सप्लोरर

इस हफ्ते खुलेगा Apple का पिटारा! iPhone SE 4 समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, जानें डिटेल

Apple इस साल के पहले लॉन्च के लिए तैयार है. कंपनी इस हफ्ते iPhone SE 4 समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इनके लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं करेगी.

Apple प्रोडक्ट्स के शौकीन लोगों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है. अमेरिकी टेक कंपनी इस हफ्ते अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रही है. इनमें सबसे बड़ा नाम iPhone SE 4 का है. इसके अलावा भी कंपनी आईपैड और मैकबुक एयर लाइनअप को अपडेट करेगी. आइए जानते हैं कि ऐपल की तरफ से इस हफ्ते कौन-कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा सकते हैं.

iPhone SE 4 

इस हफ्ते सबकी नजरें iPhone SE 4 की लॉन्चिंग पर टिकी हुई है. यह 2022 में लॉन्च हुए iPhone SE 3 की जगह लेगा. इसे iPhone 16e भी कहा जा रहा है और इसके डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. नए आईफोन फेस आईडी और USB-C पोर्ट मिलने की पुष्टि हो चुकी है. इसका लुक आईफोन 14 की तरह हो सकता है और इसे 6.06 के OLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा. बताया जा रहा है कि ऐपल इसमें A18 चिपसेट दे सकती है, जिसे 8GB RAM के साथ पेयर किया जाएगा. इसमें स्टैंडर्ड स्टोरेज 128GB होने की उम्मीद है.

iPad लाइनअप में आ सकती है ये अपडेट

iPhone SE 4 के साथ ऐसे कयास हैं कि कंपनी आईपैड लाइनअप को भी अपडेट कर सकती है. माना जा रहा है कि ऐपल एक नया एंट्री-लेवल आईपैड ला सकती है या आईपैड एयर को अपग्रेड कर सकती है. इसके साथ मैकबुक एयर को भी अपग्रेड मिलने की संभावना है. कहा जा रहा है कि नए मैकबुक एयर को M4 चिस के साथ उतारा जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा, जब किसी मैक को ऐपल की नेक्स्ट-जनरेशन चिप से लैस किया जाएगा.

Powerbeats Pro 2

ऐपल इस हफ्ते Powerbeats Pro 2 को भी लॉन्च कर सकती है. इन्हें सबसे पहले 2019 में लॉन्च किया गया था और ये तब से फिटनेस के जूनूनी लोगों की पसंद रहे हैं. अब इन्हें बेहतर साउंड क्वालिटी और बड़ी बैटरी के साथ अपग्रेड किया जा सकता है. बता दें कि इस बार कंपनी इन्हें लॉन्च करने के लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं करेगी. प्रेस रिलीज के माध्यम से इनकी लॉन्चिंग की जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

लाखों Android यूजर्स पर मंडरा रहा यह बड़ा खतरा! सरकार ने जारी की वॉर्निंग, बचने के लिए करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
महंगे फोन की बल्ले-बल्ले, बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
फोन की चार्जिंग हमेशा Watts में ही क्यों मापी जाती है? जानिए पूरी सच्चाई
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget