एक्सप्लोरर

लाखों Android यूजर्स पर मंडरा रहा यह बड़ा खतरा! सरकार ने जारी की वॉर्निंग, बचने के लिए करें ये काम

सरकारी एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है. एजेंसी की तरफ से कहा गया है कि एंड्रॉयड में कुछ ऐसी कमियां मिली हैं, जिससे यूजर्स का डेटा चोरी हो सकता है.

अगर आप Android स्मार्टफोन यूज करते हैं तो यह खबर खास आपके काम की है. IT मंत्रालय की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) को Android में कई खामियां मिली हैं. CERT-In का कहना है कि Android 12 और उसके बाद के सॉफ्टवेयर पर चलने वाले डिवाइसेस इससे प्रभावित हुए हैं. इन खामियों की वजह से यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कि सरकार ने इससे बचाव के लिए क्या कदम सुझाए हैं.

हैकर्स के साथ लग सकती है सेंसेटिव जानकारी

सरकारी एजेंसी ने कहा कि Android में मिली ये खामियां फ्रेमवर्क में कमियों की वजह से हो सकती है. इसके अलावा चिपसेट कंपोनेंट में कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है. इन कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की सेंसेटिव जानकारी चुरा सकते हैं और यूजर्स के डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं. CERT-In ने किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए Android 12, 13, 14 और Android 15 यूजर्स को अपने डिवाइस अपडेट करने की सलाह दी है. स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट, स्मार्टवॉच और एंड्रॉयड पावर्ड दूसरे डिवाइसेस पर भी यही खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में उन्हें भी अपडेट करने की जरूरत है.

Apple डिवाइस के लिए भी जारी हुई थी वॉर्निंग

इसी हफ्ते Apple डिवाइस के लिए भी ऐसी वॉर्निंग जारी की गई थी. इसमें बताया गया था कि iOS 18.3 से पुराने वर्जन पर चलने वाले आईफोन पर साइबर अटैक का जोखिम बना हुआ है. इसके अलावा पुराने वर्जन वाले आईपैड्स, ऐपल वॉच और मैक आदि पर भी हैकिंग का खतरा बताया गया था.

ऐसे जोखिम से कैसे बचें?

अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट रखना जरूरी है. डिवाइस अपडेट होने से ऐसे खतरों का जोखिम कम हो जाता है. इसके लिए जरूरी है कि अपने डिवाइस को रेगुलर अपडेट करते रहें या ऑटोमैटिक अपडेट को भी इनेबल किया जा सकता है. इसके अलावा हमेशा भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें. 

ये भी पढ़ें-

ग्राहकों का फायदा ही फायदा! डेली 3GB डेटा के साथ मिल रहे Netflix और Amazon Prime, तुरंत करे रिचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget