एक्सप्लोरर

iPhone 15 Pro के मार्केटिंग के लिए एप्पल ने चुनी दुनिया की सबसे अनोखी आवाज, कौन है सिंगर?

एप्पल ने सितंबर में iPhone 15 सीरीज लॉन्च की थी. इस सीरीज के तहत 4 मॉडल लॉन्च किए गए थे जिसमें से एक iPhone 15 Pro भी था. इसकी कीमत 1,34,990 रुपये है.

एप्पल ने सितंबर में आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी. इस सीरीज के तहत कंपनी ने iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro max को लॉन्च किया है. इस सीरीज के तहत iPhone 15 Pro के मार्केटिंग के लिए एप्पल ने दो गानों का सहारा लिया है. अगर आप टीवी या यूट्यूब देखते हैं तो आपने iPhone 15 प्रो का एक ऐड जरूर देखा होगा जिसमें आपको एक अजीब सी आवाज सुनाई देगी. दरअसल, कंपनी ने आईफोन 15 प्रो के ऐड के लिए एक ऐसे सिंगर को चुना है जो थ्रोट सिंगिंग करते हैं. ये एक खास किस्म की सिंगिंग होती है जिसमें गले से एक ही समय पर अलग-अलग पिच की सेंसेशन उत्पन्न की जाती हैं.

मार्केटिंग के लिए इन दो गानों का लिया सहारा

आईफोन 15 प्रो लोगों के दिमाग में बैठ जाए इसके लिए कंपनी ने ओलिविया रोड्रिगो का get him back! गाना चुना. ओलिविया एक ग्लोबल पॉप स्टार हैं उनका get him back! गाना iPhone 15 प्रो पर शूट किया गया है. इस वीडियो पर 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. दूसरा गाना जो एप्पल ने iPhone 15 pro की मार्केटिंग के लिए यूज किया है वह है यात खा का Karangailyg Kara Hovaa. यात खा एक तुवन गला-गायन फ्यूजन बैंड है जिसका नेत्तृत्व
एक ऐसा व्यक्ति करता है जिसके पास आईफोन ही नहीं है.

इस ग्रुप के थ्रोट सिंगर और गिटारवादक अल्बर्ट कुवेज़िन कहते हैं कि उनके पास Huawei का फोन है क्योकि ये बेहद सस्ता है. साथ ही अल्बर्ट कुवेज़िन तुवा के सुदूर गणराज्य में मंगोलियाई सीमा के पास रहते हैं जो रूस के सबसे गरीब क्षेत्रों में से एक है. यानि कंपनी ने मार्केटिंग के लिए एक ऐसे व्यक्ति की आवाज ली है जो iPhone की पहुंच से कोशो दूर है. सिंगर ने बताया कि उनका पसंदीदा Apple डिवाइस पॉवरबुक G4 लैपटॉप है जो ओलिविया रोड्रिगो (जिसके साथ कंपनी ने पहला गाना शूट किया है) से भी पुराना है और वे केवल एक बार सिलिकॉन वैली गए हैं.

30 सेकंड के ad ने बदला 30 साल का करियर 

अल्बर्ट कुवेज़िन ने बताया कि वे पिछले 30 साल से गाना गा रहे हैं लेकिन जो पॉपुलैरिटी उन्हें iPhone के 30 सेकंड के ad से मिली वो उन्हें पिछले 30 सालों में नहीं मिली. उन्होंने बताया कि आईफोन के इस कमर्शियल पर यूट्यूब पर 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं जो ओलिविया रोड्रिगो के गाने से भी ज्यादा हैं और लोग उन्हें iPhone के Ad की वजह से अब जान रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Oppo A79 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत, ऑफर्स और स्पेक्स, सब जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
सिर्फ बोलने से ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन! जानें कैसे यूज करें ये फीचर
सिर्फ बोलने से ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन! जानें कैसे यूज करें ये फीचर
Satellite Internet: कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट, आसमान से आपके घर तक कैसे पहुंचता है नेटवर्क?
कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट, आसमान से आपके घर तक कैसे पहुंचता है नेटवर्क?
Cloud Storage और External Hard Drive में कौन सा है आपके लिए बेहतर? जानिए क्या है दोनों के काम करने का तरीका
Cloud Storage और External Hard Drive में कौन सा है आपके लिए बेहतर? जानिए क्या है दोनों के काम करने का तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget