एक्सप्लोरर

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

GTA 6 के PC वर्जन का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए नई रिपोर्ट सामने आई है. दावा है कि गेम मार्च 2027 से पहले PC पर लॉन्च हो सकता है. जानिए यह गेम PC पर कब दस्तक दे सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यह Rockstar के पिछले गेम लॉन्च पैटर्न से अलग होगा.

गेमिंग की दुनिया में Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. इस गेम को लेकर अब तक कई तरह की जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन PC पर खेलने वाले गेमर्स के लिए इसकी रिलीज से जुड़ी तस्वीर साफ नहीं हुई है. Rockstar Games ने अभी तक PC वर्जन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, हालांकि एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 2027 की शुरुआत में PC यूजर्स के लिए भी इस गेम को पेश कर सकती है. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो PC गेमर्स को कंसोल लॉन्च के बाद ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. तो आइए जानते हैं कि नई रिपोर्ट में GTA 6 की PC रिलीज को लेकर क्या कहा गया है.

GTA 6 की PC रिलीज को लेकर आई नई रिपोर्ट

GamesBeat रिपोर्ट के मुताबिक, Rockstar Games Grand Theft Auto 6 को 2027 की पहली तिमाही में PC पर लॉन्च करने की योजना बना रही है. रिपोर्ट में गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े चार ऐसे लोगों का हवाला दिया गया है, जिन्हें कंपनी की योजनाओं की जानकारी है. इसके अनुसार, PC वर्जन मार्च 2027 के खत्म होने से पहले जारी किया जा सकता है, हालांकि Rockstar Games ने अभी तक रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल यह जानकारी सिर्फ एक रिपोर्ट में सामने आई है, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

पहले कंसोल पर आएगा GTA 6

Rockstar Games ने GTA 6 की शुरुआती रिलीज के लिए PlayStation 5 और Xbox Series S-X को चुना है. गेम इन कंसोल पर 19 नवंबर को लॉन्च होने वाला है. रिपोर्ट में बताई गई PC रिलीज की समयसीमा के हिसाब से कंप्यूटर पर खेलने वाले यूजर्स को कंसोल लॉन्च के कुछ महीने बाद ही गेम मिल सकता है.यह कंपनी के पुराने रिलीज पैटर्न से अलग होगा. आमतौर पर Rockstar अपने गेम कंसोल पर लॉन्च करने के कम से कम एक साल बाद PC पर लाती रही है.

यह भी पढ़ें - सिर्फ तेज आवाज नहीं, क्लियर साउंड! दिवाली पार्टी के लिए देखें ये डिवाइस

GTA 6 की PC रिलीज पुराने गेम्स से कैसे अलग?
 
Rockstar के पिछले गेम्स की रिलीज टाइमलाइन देखें, तो GTA 6 का संभावित PC लॉन्च काफी जल्दी हो सकता है. Grand Theft Auto 5 साल 2013 में PS3 और Xbox 360 पर आया था, जबकि इसका PC वर्जन 2015 में जारी हुआ. कंप्यूटर पर गेम खेलने वालों को करीब दो साल इंतजार करना पड़ा था. वहीं Red Dead Redemption 2 को 2018 में PS4 और Xbox One के लिए लॉन्च किया गया था. इसका PC वर्जन 2019 में आया. 

यह भी पढ़ें - बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget