एक्सप्लोरर

Oppo A79 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत, ऑफर्स और स्पेक्स, सब जानिए

Oppo A79 5G: ओप्पो ने भारत में एक सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है जिसमें 5000 एमएएच की बैटरी और 50MP का AI कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.

Oppo A79 5G Launch: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने कुछ समय पहले भारत में अपना फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था. कंपनी ने दुनिया का पहला ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला फ्लिप स्मार्टफोन बाजार में उतारा था. अब बीते दिन ओप्पो ने एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 19,999 रुपये है. कंपनी ने Oppo A79 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे आप फ्लिपकार्ट, ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं.

ऑफर्स 

इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी कुछ ऑफर्स भी दे रही है. अगर आप स्मार्टफोन को आईसीआईसीआई बैंक , एसबीआई कार्ड्स, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड, एयू फाइनेंस बैंक और वन कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इसकी तरह कंपनी 9 महीने तक का नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है. यदि आप ओप्पो का पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो कंपनी आपको 4,000 रुपये का डिस्काउंट अलग से देगी. अमेजन पर ओप्‍पो का यह फोन इसी कीमत पर उपलब्‍ध है लेकिन यहां आपको चुनिंदा कार्ड्स पर एडिशनल डिस्‍काउंट मिल जाएगा. ओप्‍पो की वेबसाइट की तरह ही Amazon.in पर भी आपको पुराना फोन एक्‍सचेंज करने का विकल्‍प मिल जाता है. 

स्पेक्स 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में आपको 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ और पंच होल कैमरा मिलता है. Oppo A79 5G में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का AI कैमरा और 2MP का पोट्रेट कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है. स्मार्टफोन MediaTek 6020 SoC पर काम करता है और इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है.

Oppo A79 5G को आप ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है.

Oneplus Open भी हुआ लॉन्च 

वनप्लस ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है. इसकी सेल 27 अक्टूबर से शुरू हो गई है. इसमें आपको 48+48+64MP के तीन कैमरा मिलते हैं. स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SOC पर काम करता है और इसमें 4,805 एमएएच की बैटरी दी गई है.

यह भी पढ़ें:

शाओमी के नए HyperOS के बारे में आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें, 14 सीरीज के साथ किया है डेब्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
सरकारी और बैंक की कॉल को भी Spam बताने लगा था Truecaller, अब TRAI लेगा एक्शन?
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
Lithium-ion vs Lead-acid Batteries: सोलर एनर्जी सिस्टम के लिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट? यहां जानें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget