एक्सप्लोरर

iPhone 16 में मिलेंगे AI फीचर्स? Gemini के लिए गूगल से बात कर रहा एप्पल!

iPhone 16: क्या एप्पल का अगला आईफोन एआई फीचर्स के साथ आएगा? इस सवाल का जवाब आईफोन के सभी फैन्स जानना चाहते हैं. आइए हम आपको इस बारे में आई एक नई ख़बर के बारे में बताते हैं.

Apple: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई टेक्नोलॉजी की चर्चा आजकल पूरी दुनिया में काफी ज्यादा होती है. एआई को टेक्नोलॉजी का भविष्य माना जा रहा है. यही कारण है कि सैमसंग, गूगल, मोटोरोला जैसी कई कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन को एआई फीचर्स के साथ लॉन्च करना शुरू कर चुकी है.

गूगल के साथ एप्पल की बातचीत

हालांकि, एप्पल इस मामले में अभी तक पीछे रह गया है. एप्पल ने अभी तक एआई फीचर्स वाले आईफोन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अपने आईफोन में एआई फीचर्स को शामिल करने के लिए जेमिनी का यूज़ करना चाहता है और इसके लिए गूगल से बातचीत भी कर रहा है. आइए हम आपको इस लेटेस्ट और बड़ी ख़बर के बारे में बताते हैं.

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरुमन की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन में जेमिनी का एआई इंजन बनाने के लिए गूगल से बातचीत कर रहा है. उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो यह एआई इंडस्ट्री को हिलाकर रख देगा. इस रिपोर्ट में बताया गया कि एप्पल पहले से ही अपने एआई मॉडल के आधार पर आने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 में कई एआई फीचर्स लाने पर काम कर रहा है.

क्या जेमिनी एआई के साथ आएगा आईफोन?

अब नई ख़बर के मुताबिक एप्पल गूगल से अपने आईफोन में जेमिनी का यूज़ करने की बात कर रहा है, ऐसे में गूगल और एप्पल के बीच की ये पार्टनरशिप एक ही प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज क्रिएट करने और निबंध लिखने जैसी कई जेनरेटिव एआई फीचर्स को आईफोन में शामिल कर सकता है.

आपको बता दें कि एआई टेक्नोलॉजी के मामले में गूगल, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई जैसी कई कंपनियां काफी आगे निकल चुकी हैं. ऐसे में अब एप्पल के ऊपर एआई इंडस्ट्री में डेब्यू करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि, इस साल फरवरी के महीने में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी कंपनी  इस साल के अंत में Gen-AI फीचर पेश करेगी. 

हालांकि, एप्पल के एआई फीचर के बारे में एक रिपोर्ट यह भी आई थी कि वो आईफोन के अगले ओएस में खुद की एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले हैं, जो वर्तमान में मौजूद तमाम एआई टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा इनोवेटिव होगी. टिम कुक ने भी अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एआई फील्ड में एंट्री करने में देरी हो गई है, लेकिन उनकी शुरुआत दुरुस्त होगी.

यह भी पढ़ें:

Motorola ने रिलीज किया अपने पहले AI स्मार्टफोन का पहला एआई टीज़र, कंफर्म हुए कई फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Contactless Payment: कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?
कैसे काम करता है Tap & Pay सिस्टम, मशीन के पास ले जाते हैं कैसे कटते हैं पैसे?
Gaming Smartphone : गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
गेमिंग फोन में क्यों दिए जाते हैं ज्यादा RAM और हाई रिफ्रेश रेट? जानें वजह
Battery Tips: पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
पुराने फोन में क्यों फूल जाती है बैटरी, यह कितनी खतरनाक?
Diwali Sale Gadgets : घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स
घर पर थिएटर से लेकर पार्टी तक का इंतजाम, दिवाली सेल में सस्ते हुए गैजेट्स

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं...', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
'मेरा काम सबको खुश रखना नहीं', हेड कोच गौतम गंभीर को क्यों कहना पड़ा ऐसा
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget