एक्सप्लोरर

Motorola ने रिलीज किया अपने पहले AI स्मार्टफोन का पहला एआई टीज़र, कंफर्म हुए कई फीचर्स

Motorola AI: मोटोरोला अपना पहला एआई स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन का पहला टीज़र भी रिलीज कर दिया है.

Motorola Smartphone: मोटोरोला भारत में अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज का नाम Motorola Edge 50 सीरीज होगी. इस सीरीज के तहत कंपनी 2 या 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने इस फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन अपकमिंग फोन सीरीज के कुछ खास फीचर्स को कंपनी ने कंफर्म करना शुरू कर दिया है. उन्हीं मे से एक एआई फीचर भी है.

मोटोरोला का पहला एआई फोन

दरअसल, यह मोटोरोला की पहली समार्टफोन सीरीज होगी, जो आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी यानी एआई फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाली है. इसके बारे में पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही थी, लेकिन अब इस चीज की पुष्टि हो गई है कि कंपनी भारत में अपना पहला एआई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसके लिए एक नया टीज़र रिलीज किया है.

मोटोरोला इंडिया के द्वारा एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक लेटेस्ट रिलीज किया गया है, जिसमें यह मेंशन किया गया है कि मोटोरोला एज लाइनअप की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज एआई फीचर्स से लैस होगी. 15 सेकेंड के टीज़र में सेंटर्ड पंच होल डिजाइन वाला एक मोटोरोला फोन दिखाई दे रहा है, जिसकी डिस्प्ले पर एआई लिखा हुआ है.

कंपनी इस फोन को आर्टिस्ट के लिए एक खास फोन बता रही है. इसका मतलब है कि इस फोन में एआई फीचर्स की मदद से कुछ आर्ट करने वाले फीचर्स शामिल हो सकते हैं, जिसके जरिए यूज़र्स फोन के इंटरनल फीचर्स की मदद से कुछ क्रिएटिव इमेज बन सकते हैं. 

अपकमिंग फोन के संभावित डिटेल्स

हालांकि, इस टीज़र में मोटोरोला के अगले फोन का डिस्प्ले डिजाइन भी देखने को मिल रहा है. इससे यह पता चलता है कि कंपनी का यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ नहीं आएगा, क्योंकि टीज़र में कर्व्ड डिस्प्ले नहीं दिखाई गई है, जबकि मोटोरोला एज सीरीज के पिछले स्मार्टफोन यानी Motorola Edge 40 में कंपनी ने कर्व्ड स्क्रीन दी थी.

लिहाजा, ऐसा भी हो सकता है कि मोटोरोला ने अपने इस नए टीज़र में एज़ सीरीज के किसी दूसरे स्मार्टफोन की झलक दिखाई हो. अब आने वाले कुछ टाइम में ही पता चलेगा कि मोटोरोला अपने कौन-कौन से स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी.

हालांकि, पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटोरोला का यह स्मार्टफोन सीरीज 3 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो सकती है. कंपनी ने इस फोन का एक अन्य टीज़र भी रिलीज किया था, जिसमें फोन का बैक ब्लू कलर का दिखाई दे रहा था और उसमें बीचों-बीच मोटोराला की ब्रांडिंग है, और उसके चारों ओर फास्ट चार्जिंग के एक आइकन के साथ रिंग बनी हुई है. 

कंपनी ने अपने पिछले टीज़र के जरिए कंफर्म किया था कि उनका यह फोन Snapdragon 7 Gen 3 SoC चिपसेट के साथ आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले, 50MP OIS ट्रिपल बैक कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा, 125W वायर्ड और 50W वायरलैस फास्ट चार्जिंग के फीचर्स हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp से अब पेमेंट करना होगा आसान, सीधे चैट से स्कैन कर पाएंगे QR Code

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget