एक्सप्लोरर

ऐसे पहचानें असली और नकली SMS, TRAI ने बता दिया तरीका, अब फ्रॉड से बचना होगा आसान

असली और फर्जी मैसेज के बीच पहचान न कर पाने के कारण कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं. इससे बचने के लिए SMS कोड के जरिए असली-नकली मैसेज को पहचाना जा सकता है.

आजकल साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कई बार साइबर क्रिमिनल कॉल्स और मैसेज के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. किसी फर्जी SMS पर भरोसा करना आज के समय में भारी पड़ सकता है. इसमें आए लिंक पर क्लिक करना या भरोसा कर इसे किसी के साथ शेयर कर देना बड़े नुकसान का कारण बन सकता है. ऐसे में असली और फर्जी SMS की पहचान करना जरूरी हो जाता है. टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने एक नया सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है, जिससे असली और फर्जी मैसेज के बीच पहचान कर पाना आसान हो जाएगा. 

लोगों को ऐसा होगा फायदा

आजकल अलग-अलग तरह के फ्रॉड से लोगों को चूना लगाया जा रहा है. कई साइबर क्रिमिनल किसी बैंक या कंपनी का अधिकारी बनकर मैसेज भेजते हैं और फिर लोगों से उसके आधार पर ठगी कर लेते हैं. सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें साइबर ठग अपने नंबर से बैंक की ट्रांजेक्शन का मैसेज भेजते हैं और फिर लोगों से उनके अकाउंट में गलती से पैसे भेजने की बात कहकर मोटी रकम ठग लेते हैं. ऐसे में असली और फर्जी SMS का अंतर पहचाना बहुत जरूरी हो गया है. अब यह सिस्टम आने के बाद लोग आसानी से यह पता लगा पाएंगे कि कोई मैसेज बैंक या सरकार की तरफ से आया है या कोई साइबर अपराधी खेल करने की कोशिश कर रहा है. 

ऐसे लगाएं असली मैसेज का पता

अब TRAI ने मैसेज भेजने वालों की आईडी के आखिर में S, G और P लिखना जरूरी कर दिया है. अगर किसी सेंडर की आईडी के आखिर में S लिखा है तो इसका मतलब है कि यह मैसेज बैंकिंग, ट्रांजेक्शन मैसेज या टेलीकॉम सर्विसेस से जुड़ा है. अगर किसी आईडी के आखिर में G है तो इसका मतलब है कि यह सरकारी योजना या किसी अलर्ट से जुड़ा मैसेज है. अगर आखिर में P है तो यह प्रमोशनल मैसेज भेजने वाली कंपनी की पहचान है. इस तरह आप अपने पास आने वाले मैसेज की पहचान कर पाएंगे. अगर किसी सेंडर की आईडी के पीछे ये कोड नहीं हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-

9 सितंबर को ऐप्पल का इवेंट, iPhone 17 series और Watch Ultra 3 समेत ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget