एक्सप्लोरर

Apple iPad Pro 2024 और Air 2024 कब होंगे लॉन्च? कुछ फीचर्स का चला पता

Apple: एप्पल आईपैड प्रो 2024 और Air 2024 के लॉन्च होने का इंतजार एप्पल के फैन्स पिछले काफी दिनों से कर रहे हैं. अब एप्पल के इन प्रॉडक्ट्स लॉन्च के बारे में एक नई रिपोर्ट सामने आई है.

Apple: एप्पल अपने iPad Air और iPad Pro लाइनअप में नए डिवाइस को लॉन्च करने वाला है. पुरानी अफवाहें दावा कर रही थीं कि एप्पल के नए आईपैड को मार्च में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अब ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक नई रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक एप्पल मई की शुरुआत में अपने नए आईपैड को लॉन्च कने की प्लानिंग कर रहा है.

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेक दिग्गज क्यूपर्टिनो ने मार्च के अंत/अप्रैल की शुरुआत तक नए आईपैड जारी करने की योजना बनाई है, लेकिन कंपनी अभी भी सॉफ्टवेयर अपडेट खत्म करने की प्रक्रिया में है, इसलिए इन प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने में देरी हो रही है. Apple के iPad Pro और Air 2024 लाइनअप के प्रॉडक्ट एप्पल के एम3 चिपसेट पर रन कर सकते हैं.

Apple iPad Pro 2024 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

एप्पल अपने इस डिवाइस को दो साइज में लॉन्च कर सकता है. छोटा साइज 11 इंच की स्क्रीन और बड़ा साइज वाला वेरिएंट 12.9 इंच की स्क्रीन के साथ आ सकता है.  इसके अलावा एप्पल ने iPad Pro 2022 के 12.9 इंच वाले मॉडल में MiniLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया था, लेकिन iPad Pro 2024 में कंपनी   OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है.

इस टैबलेट के बारे में सामने आई पुरानी अफवाहों के मुताबिक iPad Pro 2024 मॉडल्स का डिजाइन पुराने टैब्स की तुलना में पतला होगा और इसके कैमरा बंप को भी रीडिजाइन किया गया है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस टैब के साथ एक नया मैजिक कीबोर्ड और  एप्पल पेंसिल भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि, रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPad Pro 2024 अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा महंगा होगा.

Apple iPad Air 2024 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

iPad Air 2024 को भी एप्पल दो साइज वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है. पहला साइज वेरिएंट 10.9  इंच और दूसरा साइज वेरिएंट 12.9 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है. आपको बता दें कि इस आईपैड की लाइनअप में पहली बार 12.9 इंच की स्क्रीन वाला वेरिएंट लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एप्पल के इस आईपैड की वजह से यूज़र्स को 1000 डॉलर से भी कम खर्च में बड़ी स्क्रीन वाली आईपैड खरीदने का मौका मिल सकता है.

iPad Air (5th Gen) की घोषणा दो साल पहले मार्च 2022 में की गई थी. M2 चिप द्वारा संचालित आईपैड प्रो सीरीज अक्टूबर 2022 में पेश की गई थी. लिहाजा,  एप्पल को आईपैड एयर या आईपैड प्रो मॉडल को लॉन्च किए हुए करीब 18 महीने  से भी ज्यादा का समय बीत चुके हैं. अब देखना होगा कि इस साल लॉन्च होने वाले आईपैड में कंपनी किन खास फीचर्स को शामिल करती है.

यह भी पढ़ें:

Tecno Pova 6 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स ऐसे कि दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget