एक्सप्लोरर

Apple Store: भारत में पहले ऑफिशियल स्टोर को लेकर एक्साइटेड हैं Tim Cook, 20 भाषाओं में मिलेगी कस्टमर सर्विस

Apple Store: कल मुंबई के जियो वाइल्ड ड्राइव मॉल में एपल का पहला आधिकारिक स्टोर खुलने जा रहा है. पहले ऑफिशल स्टोर को लेकर टीम कुक एक्साइटेड हैं.

Apple First Offline Store: प्रीमियम स्माटफोन ब्रांड एपल के सीईओ टिम कुक कल मुंबई में खुल रहे कंपनी के पहले ऑफिशल स्टोर को लेकर एक्साइटेड हैं. कंपनी का पहला आधिकारिक स्टोर मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खुलने जा रहा है जो 20,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. कल 11 बजे के बाद मुंबई समेत पूरे देशवासियों के लिए ये स्टोर खुल जाएगा. इस स्टोर में 100 टीम मेंबर्स काम करेंगे जो 20 भाषाएं जानते हैं. यानी दुनिया जहान के सभी कस्टमर को यहां बेहतरीन कस्टमर सपोर्ट मिलने वाला है. इसके बाद दूसरा स्टोर कंपनी दिल्ली में खोलेगी. 

टीम कुक पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

राजधानी दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक में कंपनी का दूसरा ऑफिशल स्टोर खुलेगा जो 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. एक रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि एपल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टिम कुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. टीम कुक ने एक स्टेटमेंट में कहा कि वे कंपनी के पहले ऑफिशल स्टोर को लेकर एक्साइटेड हैं. भारत में अनेकों कल्चर और इंक्रेडिबल एनर्जी मौजूद है और कंपनी का लक्ष्य दुनिया भर के लोगों तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाना और उन्हें समृद्ध बनाना है.

11 साल के लिए किराए पर ली है जगह

एपल ने जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में अगले 11 सालों के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है. साथ ही कंपनी ने मॉल के साथ एकऔर पेपर साइन किया है जिसमें ये कहा गया है कि एपल स्टोर के आस-पास चुनिंदा 22 ब्रांड अपना स्टोर या कोई भी प्रमोशनल पोस्टर नहीं लगा पाएंगे. बता दें, फाइनेंसियल कैपिटल में खुल रहे इस स्टोर के लिए एपल हर महीने 42 लाख रुपये का भुगतान किराए के रूप में करेगा. साथ ही रेवेन्यू भी स्टोर ओनर के साथ शेयर करेगा.   

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं है कि कल खुल रहे स्टोर इवेंट में टिम कुक को शामिल होंगे या नहीं. लेकिन एक रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: Samsung: इसी महीने एक और फोन लॉन्च करेगा सैमसंग, डिटेल्स आई सामने, फीचर्स ये सब मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget