एक्सप्लोरर

भारत में बनाया जा सकता है ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन, जानिये क्या होंगे फीचर्स और कब होगा लॉन्च

Apple ने पिछले कुछ समय से भारत में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाया है. अब खबर आ रही है कि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन का मास प्रोडक्शन भारत में कर सकती है.

Foldable iPhone Production In India: अमेरिकी टेक कंपनी ऐप्पल ने पिछले कुछ समय से भारत में अपना प्रोडक्शन तेज किया है. पहली बार आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल का प्रोडक्शन भारत में किया जा रहा है और बिक्री के पहले दिन से ही अमेरिका में मेड इन इंडिया आईफोन बिकने जा रहा है. इसी बीच खबर आई है कि ऐप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन का मास प्रोडक्शन भारत में कर सकती है. कंपनी ने ताइवान में इसका टेस्ट प्रोडक्शन और 2026 में भारत में मास प्रोडक्शन करने की सलाह बनाई है और इसके लिए सप्लायर्स से बातचीत चल रही है. 

9 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स का होगा प्रोडक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल 2026 में आने वाली लाइनअप की कुल 9.5 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी. यह पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है. इसके लिए ऐप्पल पहले ताइवान में एक मिनी पायलट लाइन बनाएगी. यहां पर इक्विपमेंट टेस्टिंग और उनकी फाइन-ट्यूनिंग का काम किया जाएगा. जरूरी सुधार करने के बाद इसी प्रोसेस को भारत में लागू किया जाएगा, जहां फोल्डेबल आईफोन का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन होगा. हालांकि, ऐप्पल ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है.

अगले साल लॉन्च होगा पहला फोल्डेबल आईफोन 

ऐप्पल ने तीन सालों के दौरान आईफोन लाइनअप में बड़े बदलाव की योजना बनाई है. इसकी शुरुआत आईफोन एयर की लॉन्चिंग के साथ हो गई है. इसी कड़ी में अगले साल पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया जाएगा. अभी तक सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल आईफोन में कुल चार कैमरे होंगे. इनमें से रियर में दो, इनर और कवर स्क्रीन पर एक-एक कैमरा होगा. यह फोन केवल ई-सिम को सपोर्ट करेगा और इसमें फिजिकल सिम के लिए स्लॉट नहीं होगा.  इसमें फेसआईडी की जगह टचआई दी जाएगी और फोल्ड होने पर इस आईफोन की मोटाई 9-9.5mm रह सकती है.

लॉन्चिंग और कीमत

ऐप्पल फोल्डेबल आईफोन को अगले साल आईफोन 18 सीरीज के साथ लॉन्च कर सकती है. अनुमान है कि भारत में इसकी कीमत लगभग 1.75 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-

लूट मचने वाली है! इस सेल में 50,000 रुपये से भी कम में मिलेगा iPhone 16, पहले कभी नहीं टूटी इतनी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget