एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही सबसे पहले एपल के CEO करते हैं ये काम, एक्सरसाइज-वॉक नहीं बल्कि ये कुछ और ही है

Apple CEO Tim Cook: क्या आपने कभी सोचा है कि मोबाइल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी एपल के सीईओ अपने दिन की शुरुआत कैसे करते होंगे? अगर नहीं, तो आज जानिए कि टिम कुक सुबह उठते ही क्या काम करते हैं.

Tim Cook: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एपल कहां स्टैंड करता है ये सभी आप जानते ही हैं. एपल के स्मार्टफोन दुनिया भर में पॉपुलर हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी बड़ी कंपनी को चलाने वाले CEO आखिर अपने दिन की शुरुआत कैसे करते होंगे? शायद आप सभी को लगता होगा कि बड़े कंपनियों के सीईओ एक्सरसाइज, योगा या जिम से अपने दिन की शुरुआत करते होंगे. लेकिन एपल के सीईओ टिम कुक के साथ ऐसा नहीं है. टीम कुक अपने दिन की शुरुआत एक अलग तरीके से करते हैं और तरीका इतना गजब का है कि ये आपको भी अच्छा लगेगा. 

टीम कुक इस तरह करते हैं अपने दिन की शुरुआत

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के सीईओ टिम कुक रोज सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और उठने के बाद वे सबसे पहले कस्टमर फीडबैक और ई-मेल पढ़ते हैं. यानी एपल के प्रोडक्ट पर लोग क्या फीडबैक और राय दे रहे हैं उससे टीम कुक अपने दिन की शुरुआत करते हैं. लेकिन आखिर क्यों सुबह-सुबह टिम कुक इन्हें पढ़ते हैं? इसका जवाब भी उन्होंने दिया और बताया कि सुबह-सुबह कस्टमर फीडबैक पढ़ने से उन्हें इंस्पिरेशन मिलती है और लोगों के फीडबैक उन्हें नए प्रोडक्ट पर और अच्छे से काम करने में मदद करते हैं.

टिम कुक ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि वे एक रिव्यू पढ़ रहे थे जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर की वजह से वह मुश्किल समय में बच पाया क्योंकि उसके ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया था. बता दें, iPhone 14 में एपल ने इमरजेंसी सेटेलाइट कनेक्टिविटी दी है. ऐसे में यदि किसी क्षेत्र में नेटवर्क नहीं हैं तो इस फीचर की मदद से आप किसी को कांटेक्ट कर सकते हैं. हालांकि भारत में आने वाले iPhone में ये सुविधा नहीं है. इसके साथ ही टीम कुक ने ये भी बताया कि यदि आप मेरी तरह किसी बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो कस्टमर फीडबैक पढ़ना बेहद जरूरी है क्योंकि यही कंपनी और समाज को आगे ले जाने में मदद करता है.

जल्द अनाउंस होगा IOS 17 

फिलहाल एपल अपने एनुअल वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस पर फोकस्ड है जो जून 5 से लेकर जून 9 तक आयोजित किया जाएगा. इस इवेंट में कंपनी IOS 17 और दूसरे सॉफ्टवेयर को पेश करेगी. इस इवेंट में एपल एक 15 इंच मैकबुक एयर को भी सबके बीच रखेगा. 

यह भी पढ़ें: थोड़ा संभलकर! टिंडर पर शख्स को लगा 14 करोड़ का चूना, कहीं स्कैमर के जाल में आप भी तो नहीं फंस रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget