एक्सप्लोरर

Apple Vs Epic: एप्पल को लगा बड़ा झटका, एपिक गेम्स के अपने एप स्टोर का रास्ता साफ

Digital Markets Act: एप्पल ने यूरोपीय यूनियन के दबाव के आगे झुकते हुए डिजिटल मार्केट्स एक्ट का पालन किया है. इसके चलते एपिक गेम्स को प्ले स्टोर पर वापस जगह मिल गई है.

Digital Markets Act: आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल को बड़ा झटका लगा है. कंपनी ने यूरोपीय यूनियन के डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) के दबाव में झुकते हुए एपिक गेम्स (Epic Games) को अपना एप स्टोर लॉन्च करने की परमीशन दे दी है. इसके बाद अब यूरोप में एपिक गेम्स की आईफोन (iPhones) और आईपैड (iPad) पर वापसी तय हो गई है. एप स्टोर को लेकर एप्पल और एपिक गेम्स में पिछले काफी समय से जंग जारी थी. 

यूरोपियन रेगुलेटर्स के दबाव में लेना पड़ा फैसला 

एप्पल को यह निर्णय यूरोपियन रेगुलेटर्स के दबाव में लेना पड़ा है. इस हफ्ते की शुरुआत में ही एप्पल ने एपिक गेम्स के स्टोर खोलने पर रोक लगा दी थी. साथ ही उनके प्रसिद्द गेम फोर्टनाईट (Fortnite) को भी एप स्टोर पर आने से रोक दिया था. एप्पल के इन एप पेमेंट नियमों का उल्लंघन करने के चलते एपिक गेम्स को 2020 में एप स्टोर से हटा दिया गया था. एपिक गेम्स ने एप्पल के नियमों का विरोध किया था. 

टेक कंपनियों को दिया था गुरुवार तक का समय 

यूरोपीय यूनियन (European Union) ने सभी बड़ी टेक कंपनियों को डिजिटल मार्केट्स एक्ट (Digital Markets Act) का पालन करने के लिए गुरुवार तक का समय दिया था. डीएमए के नए नियमों के चलते एप्पल और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों को आईओएस (iOS) और एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम पर एप कंट्रोल की सीमा तय हो गई है. ईयू के इंडस्ट्री चीफ थियरी ब्रेटन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि नियामक ने एप्पल को चेतावनी दी थी. मगर, हम खुश हैं कि आईफोन निर्माता कंपनी ने डीएमए का पालन करते हुए एपिक गेम्स को राहत दी है. सिर्फ 2 दिन में ही डीएमए का असर साफ नजर आने लगा है. 

2020 से ही चल रही थी कानूनी लड़ाई 

एपिक और एप्पल की कानूनी लड़ाई 2020 में शुरू हुई थी. गेमिंग कंपनी ने आरोप लगाया था कि अप्पाल इन एप पेमेंट के जरिए 30 फीसदी तक सर्विस चार्ज ले रही है. यह यूएस एंटीट्रस्ट रूल्स का उल्लंघन है. हालांकि, एपिक को कानूनी जंग में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इसके बाद एपिक ने जानबूझकर एप्पल के नियमों का उल्लंघन शुरू कर दिया था. इसके चलते एप्पल ने अपने प्रोडक्ट्स पर से एपिक पर प्रतिबंध लगा दिया था. 

ये भी पढ़ें 

Mukesh Ambani Jio: यूपीआई पेमेंट में आ रही मुकेश अंबानी की जिओ, पेटीएम-फोनपे की धड़कनें हुईं तेज  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
S26 FE, Find X9s या V70 Elite, तीनों की टेक्नोलॉजी में क्या फर्क?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
Gemini Live या ChatGPT Voice! किस AI से बात करना लगेगा इंसान से बात करने जैसा?
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
10 मिनट में ऐसे बढ़ाएं अपने Wi-Fi राउटर की सिक्योरिटी! तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget