एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani Jio: यूपीआई पेमेंट में आ रही मुकेश अंबानी की जिओ, पेटीएम-फोनपे की धड़कनें हुईं तेज  

Jio UPI: जिओ के यूपीआई पेमेंट सेगमेंट में आने से फोनपे, पेटीएम और गूगल पे को कड़ी टक्कर मिलेगी. कंपनी ने जिओ साउंडबॉक्स का ट्रायल शुरू भी कर दिया है.

Jio UPI: भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी जिओ (Jio) अब यूपीआई पेमेंट में उतरने वाला है. जिओ के इस सेगमेंट में आने से पेटीएम और फोनपे जैसे बड़े खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. जिओ जब टेलीकॉम सेक्टर में आई थी तो उसने फ्री सर्विस देकर बड़ा धमाका किया था. इसके चलते 3 बड़े प्लेयर्स को छोड़कर सभी को अपनी सर्विस बंद करनी पड़ी थीं. अब जिओ ने साउंडबॉक्स (Jio Soundbox) रिटेल आउटलेट्स पर देना शुरू कर दिया है. यह पेटीएम साउंडबॉक्स (Paytm Soundbox) को सीधी चुनौती है. 

जिओ साउंडबॉक्स का ट्रायल शुरू 

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की जिओ पे एप (Jio Pay App) सर्विस में साउंडबॉक्स के जुड़ जाने से कंपनी की यूपीआई पेमेंट सेगमेंट में दखल बढ़ जाएगी. एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, जिओ ने साउंडबॉक्स का ट्रायल शुरू कर दिया है. इस सेगमेंट में पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) पहले से पकड़ बनाए हुए हैं. हालांकि, पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई से पेटीएम के सामने बड़ा संकट खड़ा हुआ. डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जिओ ने तेजी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. कंपनी दुकानदारों को अच्छे इंसेंटिव भी दे रही है. 

पेटीएम संकट से मिल गया अच्छा मौका 

रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम संकट (Paytm Crisis) के चलते जिओ को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल गया है. जिओ के इस कदम से अन्य कंपनियां प्रतिस्पर्धा बढ़ने के लिए कमर कस चुकी हैं. जिओ को उसके मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी की मदद से यूपीआई पेमेंट सेगमेंट में आगे बढ़ने में ज्यादा दिक्कत नहीं आने वाली है. कंपनी आसानी से डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकती है. भारत में डिजिटल पेमेंट सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है. 

फ्लिपकार्ट शुरू कर चुका है अपनी यूपीआई सेवा 

हाल ही में दिग्गज ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भी अपनी यूपीआई सर्विस (Unified Payments Interface) शुरू करने का ऐलान किया था. कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर अपना यूपीआई हैंडल (@fkaxis) लॉन्च किया था. डिजिटल पेमेंट सर्विस में उतरकर कंपनी अपने कस्टमर्स को और ज्यादा सुविधाएं देना चाहती है. फिलहाल फ्लिपकार्ट यूपीआई (Flipkart UPI) सिर्फ एंड्रॉइड कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है. इसकी मदद से उपभोक्ता सीधा फ्लिपकार्ट एप से भी पेमेंट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Biggest SME IPO: दलाल स्ट्रीट पर आ रहा है सबसे बड़ा आईपीओ, पैसा लगाने के लिए हो जाइए तैयार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
दिल्ली दशहरा: 40 लाख में तैयार हुआ 221 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण, लगा है 7 टन लोहा
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
सोने में बड़ी गिरावट, अब कितनी कम हुई कीमत; जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget