एक्सप्लोरर

Amazon Prime Membership लेने वालों के लिए बुरी खबर! जनवरी, 2025 से बदल रहे हैं डिवाइस लिमिट के ये नियम, तुरंत करें चेक

Amazon के हेल्प पेज पर जानकारी दी गई है कि Prime Video में जनवरी, 2025 से डिवाइस टाइप पर लिमिट लगाई जाएगी. बताया गया है कि इस तय तारीख से यूजर मैक्सिमम 5 डिवाइस यूज कर पाएंगे.

Amazon Prime Membership: यदि आपने Amazon की Prime मेंबरशिप या Prime Video का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आपके लिए बुरी खबर हो सकती है. दरअसल, Amazon अपने Prime Video की स्ट्रीमिंग डिवाइस टर्म्स में बड़ा बदलाव करने जा रही है. इस समय प्राइम मेंबर डिवाइस के टाइप पर बिना किसी कंडीशन के मैक्सिमम पांच डिवाइस पर लॉग इन कर सकते हैं. लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में ये नियम बदलने वाला है. इसके बाद यूजर्स के लिए डिवाइस के टाइप को लेकर एक लिमिट होगी. 

जनवरी, 2025 से डिवाइस टाइप पर लगेगी लिमिट

दरअसल, Amazon के हेल्प पेज पर जानकारी दी गई है कि Prime Video में जनवरी, 2025 से डिवाइस टाइप पर लिमिट लगाई जाएगी. बताया गया है कि इस तय तारीख से यूजर मैक्सिमम 5 डिवाइस, जिसमें अधिकतम 2 TV हो सकते हैं, पर स्ट्रीम कर सकेंगे. हेल्प पेज के मुताबिक, आप अधिकतम 5 डिवाइस (अधिकतम 2 टीवी सहित) पर स्ट्रीम कर सकते हैं. वहीं, आप किसी भी 30 दिन के पीरियड में अधिकतम 2 मौजूदा डिवाइस को हटा और बदल सकते हैं. 

इसका मतलब है कि जनवरी, 2025 के बाद से यदि कोई यूजर 2 से अधिक TV पर प्राइम वीडियो कंटेंट को एक साथ स्ट्रीम करना चाहता है, तो उसे एक अन्य Prime अकाउंट की आवश्यकता होगी. यूजर कुल 5 डिवाइस पर एक साथ स्ट्रीम कर सकता है, लेकिन यहां डिवाइस कौन सा है, इसपर कोई पाबंदी नहीं है. यह 5 मोबाइल, लैपटॉप या TV कोई भी हो सकते हैं.

Amazon यूजर्स को भेज रहा ईमेल

Amazon धीरे धीरे ईमेल के जरिए भी टर्म्स में किए जा रहे इन बदलावों के बारे में सूचित कर रही है.  लोगों को भेजे जाने वाले ईमेल में लिखा गया है, "प्राइम सदस्य बनने और हमें आपका मनोरंजन करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद. आपकी प्राइम सदस्यता के हिस्से के रूप में आप और आपका परिवार अधिकतम पांच डिवाइस पर प्राइम वीडियो का आनंद लेने का हकदार है. जनवरी 2025 से हम आपके पांच डिवाइस की पात्रता के हिस्से के रूप में दो टीवी तक को शामिल करने के लिए भारत में अपने इस्तेमाल शर्तों को अपडेट कर रहे हैं." 

साथ ही ईमेल में कहा गया है कि आप अपने डिवाइस को अपने सेटिंग पेज पर मैनेज कर सकते हैं या अधिक डिवाइस पर प्राइम वीडियो देखने के लिए अन्य प्राइम मेंबरशिप खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

खत्म हुई Apple की बादशाहत! स्मार्टवॉच मार्केट में नहीं रही सबसे बड़ी कंपनी, इस ब्रांड ने छोड़ा पीछे

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget