एक्सप्लोरर

खत्म हुई Apple की बादशाहत! स्मार्टवॉच मार्केट में नहीं रही सबसे बड़ी कंपनी, इस ब्रांड ने छोड़ा पीछे

Huawei ने ऐपल को स्मार्टवॉच बाजार में पछाड़ दिया है. IDC के अनुसार, Huawei ने 2.36 करोड़ यूनिट्स शिप कर 16.9% बाजार हिस्सेदारी हासिल की, जबकि ऐपल ने 16.2% शेयर के साथ 2.25 करोड़ यूनिट्स शिप किए.

Huawei surpasses Apple: स्मार्टवॉच मार्केट में ऐपल अब दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी नहीं रही है. चीनी कंपनी Huawei ने इस क्षेत्र में ऐपल को पछाड़ दिया है. इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (IDC) की ताजा रिसर्च में पता चला है कि चीन वीयरेबल डिवाइस मार्केट में सबसे आगे पहुंच गया है. चीन ने लगभग 20 प्रतिशत सालाना वृद्धि की दर से 4.58 करोड़ यूनिट्स शिप की है, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा Huawei Technologies का रहा है. 

Huawei ने कितने अंतर से ऐपल को पछाड़ा?

शिपिंग वॉल्यूम पर नजर डालें तो साल 2024 की पहली से तीसरी तिमाही में चीनी कंपनी ने 2.36 करोड़ यूनिट्स को शिप किया. इस तरह वह 16.9 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा जमाने में सफल रही. दूसरी तरफ ऐपल इस साल की पहली तीन तिमाहियों में 16.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ 2.25 करोड़ यूनिट शिप कर सकी.

सालाना आधार पर बदलाव देखें तो 2023 की पहली तीन तिमाहियों में ऐपल ने 18.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ 2.58 करोड़ यूनिट्स शिप की थी. वहीं Huawei इस अवधि के दौरान 11.6 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ केवल 1.63 करोड़ यूनिट्स शिप कर पाई थी. इस आधार पर यह साफ है कि Huawei की बिक्री खूब बढ़ी है, जबकि ऐपल अपनी बिक्री को बरकरार नहीं रख पाई.

यहां यह बता देना जरूरी है कि ग्लोबल टेक मार्केट में ऐपल और Huawei के बीच तगड़ा मुकाबला है. यह उस समय और बढ़ गया था, जब अमेरिका ने Huawei के आयात पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे. इस वजह से वह अमेरिका से प्रोडक्ट का आयात नहीं कर पाई थी. कंपनी ने इस चुनौती को पार किया और अब ऐपल को पछाड़ दिया है.

अन्य कंपनियों से भी ऐपल को खतरा

ऐपल को केवल Huawei से ही चुनौती नहीं मिल रही है. सैमसंग और शाओमी जैसे कंपनियां भी सालाना आधार पर अपनी वृद्धि में ऐपल को पछाड़ रही है. इसका मतलब यह हुआ कि सालाना आधार पर इन कंपनियों की शिपिंग में ऐपल की तुलना में अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud रोकने की सरकार की मुहिम तेज, देश में फिर ब्लॉक किए 6.69 लाख सिम कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या प्ले स्टोर पर कोई भी अपलोड कर सकता है कैसा भी ऐप, जानें क्या हैं नियम?
क्या प्ले स्टोर पर कोई भी अपलोड कर सकता है कैसा भी ऐप, जानें क्या हैं नियम?
फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी
फोन में चार कैमरे होने का क्या फायदा? फोटो लेते समय कौन-सा कैमरा होता है एक्टिव, जानिए पूरी कहानी
Smartphone की तरह TV में क्यों नहीं इस्तेमाल होती है AMOLED स्क्रीन? सामने आ गई वजह
Smartphone की तरह TV में क्यों नहीं इस्तेमाल होती है AMOLED स्क्रीन? सामने आ गई वजह

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget