एक्सप्लोरर

Amazon ने फ्री वीडियो सर्विस Mini TV लॉन्च किया, जानें प्राइम वीडियो से कैसे है यह अलग

ई - कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में यूजर्स के लिए एक फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस मिनी टीवी ( miniTV) लॉन्च किया है. यह अमेजन के शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध होगा और पूरी तरह से फ्री होगा. इसके लिए अलग ऐप या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

दिग्गज ई- कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में यूजर्स के के लिए अपने शॉपिंग ऐप पर एक 'मिनी टीवी' ( miniTV) लॉन्च किया है. अमेजन मिनी टीवी एक एड सपोर्टेड फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जिसके लिए दूसरे स्ट्रीमिंग ऐप्स के विपरीत किसी भी सब्सक्रिप्शन    की जरूरत नहीं होगी.

अमेजन मिनी टीवी क्या है?
अमेजन के अनुसार, मिनी टीवी पर वेब-सीरीज़, कॉमेडी शो, टेक न्यूज, फूड, ब्यूटी, फैशन आदि में पेशेवर रूप से क्रिएटेड और क्यूरेट कंटेट देखा जा सकेगा. इसकी लिस्ट में टीवीएफ, पॉकेट एसेस जैसे प्रमुख स्टूडियो और कॉमेडियन आशीष चंचलानी, अमित भड़ाना, राउंड 2 हेल, हर्ष बेनीवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एल्विश यादव, प्राजक्ता कोली, स्वैगर शर्मा, आकाश गुप्ता और निशांत तंवर आदि शामिल हैं.

 इनके अलावा मिनी टीवी पर दर्शकों को टेक विशेषज्ञ ट्रैकिन टेक, फैशन और ब्यूटी विशेषज्ञों जैसे सेजल कुमार, मालविका सीतलानी, जोविता जॉर्ज, प्रेरणा छाबड़ा और शिवशक्ति आदि देखने को मिलेंगे. 

प्राइम वीडियो से अलग है अमेजन मिनी टीवी
अमेजन मिनीटीवी का लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब अमेजन के पास पहले से ही वीडियो मनोरंजन प्लेटफॉर्म - प्राइम वीडियो है. तो ये दोनों अलग कैसे हैं? अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन पर आधारित है जबकि मिनी टीवी पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए एक अलग ऐप की आवश्यकता नहीं है. इसक इस्तेमाल उसी ऐप पर किया जा सकता है जहां आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं.

प्राइम वीडियो अंग्रेजी और नौ भारतीय भाषाओं में अमेजन ओरिजिनल,  नई फिल्मों और टीवी शो का एक कलेक्शन प्रदान करता है. दर्शक प्राइम वीडियो को ऐप पर भी एक्सेस कर सकते हैं या इसे अपने स्मार्ट टीवी पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं.

फिलहाल मिनी टीवी केवल एंड्रॉयड  फोन पर होगा उपलब्ध
अमेजन मिनी टीवी फिलहाल केवल एंड्रॉयड फोन के लिए अमेजन इंडिया के शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध होगा. अमेजन के अनुसार, आने वाले कुछ महीनों में आईओएस ऐप और मोबाइल वेब पर एक्सेटंड किया जाएगा.
 

यह भी पढ़ें-
 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 लॉन्च, Samsung Galaxy M42 5G से होगा मुकाबला

अतिरिक्त डेटा चाहिए? 100 रुपये से कम में Airtel, Jio, BSNL और Vi दे रहे हैं ये शानदार ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI AI Guidelines: AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
AI से ग्राहक को नुकसान तो टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदार, ट्राई का बड़ा फैसला
Immersion Rod Technology : छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
छोटी सी रॉड मिनटों में गर्म कर देती है पानी, जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Printer Buying Tips: प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
प्रिंटर खरीदने का प्लान है तो खरीदने से पहले, ये 3 चीजें चेक कर लें
Lava Smartphone Price Hike : Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम
Lava के फोन खरीदने से पहले देख लें कैलेंडर, इस तारीख से 3,000 तक बढ़ेंगे दाम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget