एक्सप्लोरर

सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 लॉन्च, Samsung Galaxy M42 5G से होगा मुकाबला

Realme ने भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस फोन में 4GB रैम 128GB स्टोरेज दी गई है. फोन की कीमत 13,999 रुपये है. आप इसे Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

आजकल भारत में तेजी से 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. बात करें अगर सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की तो Realme ने अपना नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. Realme 8 5G बेस वेरिएंट में भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है. इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है. आप इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. इससे पहले Realme 8 5G को 4GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था. 
  
Realme 8 5G के स्पेसिफिकेशन- बात करें इसके स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 8 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 2400/1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया है. इस फोन में Dimensity 700 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है, जिसके बाद 4GB रैम को 8GB और 11GB रैम में कन्वर्ट किया जा सकता है. ये फोन एंड्राइड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है. इस फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5 नाइट स्केप फिल्टर दिए गए हैं. वहीं 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जर से चार्ज होती है. 

Realme 8 5G की कीमत 
इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है.

Samsung Galaxy M42 5G से होगी टक्कर
Realme 8 5G की टक्कर Samsung Galaxy M42 5G से होगी. सैमसंग के इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है. Knox सिक्योरिटी फीचर वाला ये सैमसंग का पहला स्मार्टफोन है. Samsung Galaxy M42 5G फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन में 128 GB तक इंटरनल स्टोरेज और 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में पावर के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Vivo ने वारंटी पीरियड एक महीने के लिए बढ़ाया, लॉकडाउन में रहने वाले ग्राहकों को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget