एक्सप्लोरर

भारत के बाद अब हांगकांग में भी बंद होगा Tik Tok, ये है वजह

भारत में बैन होने के बाद टिक टॉक पर कई देशों में प्रतिबंध लग सकता है. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी इस चीनी ऐप को अपने देश में बैन करने पर विचार कर रहे हैं. वहीं हांगकांग के बाजार से भी टिक टॉक बाहर निकल रही है.

नई दिल्ली: भारत सरकार ने हाल ही में टिक टॉक समेत चीन के 59 ऐप्स पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया. वहीं अब टिक टॉक हांगकांग में भी बंद होने जा रहा है. कंपनी ने यहां इसे बंद करने का फैसला किया है. टिक टॉक के प्रवक्ता ने कहा कि हाल की घटनाओं की वजह से बने हालात के मद्देनजर हमनें हांगकांग में टिक टॉक ऐप के ऑपरेशन को बंद करने का फैसला लिया है.

वीडियो मेकिंग ऐप टिक टॉक ने हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून आने के बाद इसे बंद करने का निर्णय लिया है. यह कंपनी अब वॉल्ट डिज्नी के पूर्व कोएक्जीक्यूटीव केविन मेयर द्वारा चलाई जाती है. टिकटॉक द्वारा पहले भी कहा गया है कि कंपनी चीन सरकार द्वारा सामग्री पर सेंसर या टिकटॉक के यूजर्स डाटा तक पहुंच को लेकर किए गए किसी भी अनुरोध को नहीं मानेगी. कंपनी ने साफ किया कि उससे अब तक ऐसा करने को कहा भी नहीं गया है.

हांगकांग रहा छोटा मार्केट

खबरों की मानें तो हांगकांग कंपनी के लिए एक छोटा बाजार रहा है, साथ ही इससे खास लाभ भी नहीं मिला. टिक टॉक ने पिछले साल बताया था कि हांगकांग में करीब 150,000 टिक टॉक यूजर्स हैं. टिक टॉक को हांगकांग में बंद करने का फैसला इसलिए भी लिया गया क्योंकि ये साफ नहीं हो पा रहा है कि हांगकांग अब पूरी तरह से बीजिंग के अधिकार क्षेत्र में आएगा या नहीं.

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी हो सकता है बैन

भारत के बाद कई देश चीन की इस कंपनी टिक टॉक को अपने देश में प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहे हैं. अमेरिका में इस पर बैन लगाया जा सकता है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार देर रात कहा कि हम निश्चित रूप से चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं. वहीं ऑस्‍ट्रेलिया भी टिक टॉक को बैन कर सकता है. यहां भी इस ऐप को बैन करने की मांग अब तूल पकड़ने लगी है.

ये भी पढ़ें

Samsung और Oppo ने अपने इन स्मार्टफोन्स के घटाए दाम, जानें- क्या है नई कीमत? अगर आप भी पोर्ट करवाना चाहते हैं अपना मोबाइल नंबर? तो अपनाएं ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget