Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान की कीमत में सिर्फ 11 रुपये का अंतर है, लेकिन दोनों में मिलने वाले फायदे काफी अलग हैं. जानिए दोनों प्लान के डेटा, वैलिडिटी और दूसरे फायदों की पूरी डिटेल

- एयरटेल 489 प्लान 77 दिन, कुल 6GB डेटा देता;.
मोबाइल रिचार्ज कराते समय सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं होता है. कई बार थोड़े से पैसों के अंतर वाले दो प्लान में मिलने वाली सुविधाएं एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती हैं. Reliance Jio और Bharti Airtel के दो प्रीपेड प्लान में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. Jio का 500 रुपये वाला रिचार्ज और Airtel का 489 रुपये वाला प्लान कीमत में लगभग बराबर हैं. इन दोनों के बीच सिर्फ 11 रुपये का अंतर है, लेकिन डेटा, वैलिडिटी और अतिरिक्त सुविधाओं की बात करें तो दोनों में बड़ा फर्क देखने को मिलता है.
Jio अपने प्लान में रोजाना डेटा के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म और AI से जुड़ी सुविधाएं दे रहा है. वहीं Airtel का प्लान उन यूजर्स के लिए यूजफुल हो सकता है, जो लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों प्लान में क्या-क्या मिलता है और किस मामले में कौन आगे है.
डेटा और वैलिडिटी में कौन बेहतर?
Jio का प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा बेस्ट है, जिन्हें रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करना है और OTT प्लेटफॉर्म के साथ AI टूल्स का फायदा भी चाहिए. वहीं Airtel का 489 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं है, लेकिन लंबे समय तक अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं. इसमें 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जबकि Jio का प्लान 28 दिनों में खत्म हो जाता है.
Airtel के 489 रुपये वाले प्लान में कितनी वैलिडिटी?
Bharti Airtel का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वैलिडिटी के मामले में Jio से आगे है. इस प्लान में 77 दिनों तक सर्विस वैलिडिटी मिलती है. Jio के 500 रुपये वाले प्लान की तुलना में Airtel का प्लान काफी लंबे समय तक चलता है. डेटा की बात करें तो Airtel इस प्लान में कुल 6GB इंटरनेट डेटा देता है. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 600 SMS मिलते हैं, हालांकि इस प्लान में Jio की तरह कई OTT प्लेटफॉर्म, Google Gemini AI Pro या Canva Pro Lite जैसी बड़ी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल नहीं हैं.
यह भी पढ़ें - 6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Jio के 500 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Jio के 500 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भेजने की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है.इस प्लान में इंटरनेट और कॉलिंग के साथ मैसेज भेजने की सुविधा भी शामिल है.
Jio प्लान में OTT और AI सब्सक्रिप्शन का भी फायदा
इस प्लान में YouTube Premium, Amazon Prime Video, SonyLIV, Zee5, Sun NXT, Lionsgate Play, Discovery+ और Hoichoi जैसे OTT प्लेटफॉर्म मिलते हैं. प्लान में JioHotstar Mobile और हॉलीवुड कंटेंट का फायदा भी शामिल है. इसके साथ Google Gemini AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है. इसमें 5,000GB क्लाउड स्टोरेज के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है.
यह भी पढ़ें - एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?






















