एक्सप्लोरर

ChatGPT का अब नहीं करते इस्तेमाल तो इस तरह डिलीट कर सकते हैं सर्च की हुई चीजें और अकाउंट 

ChatGPT: अगर आप चैट जीपीटी का इस्तेमाल अब नहीं करते हैं तो इससे अपना अकाउंट और सर्च की हुई चीजें इस तरह डिलीट कर सकते हैं. इससे आपका डेटा सर्वर पर सेव नहीं रहेगा.

How to delete chatgpt Account? ओपन एआई ने पिछले साल नवंबर में चैट जीपीटी को लॉन्च कर सनसनी मचा दी थी. इस चैटबॉट ने महज एक हफ्ते में 1 मिलियन का ट्रैफिक हासिल कर बड़े-बड़े दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. जनवरी के आते-आते इस चैटबॉट ने 100 मिलियन का यूजरबेस हासिल कर रिकॉर्ड बनाया. इस वक्त पूरी दुनिया में चैट जीपीटी छाया हुआ है. चैट जीपीटी के बाजर में आने के बाद कई अन्य चैटबॉट भी लॉन्च हुए और कई टेक कंपनियों ने भी अपने चैटबॉट पर काम शुरू किया. टेक जॉइंट गूगल भी अपना AI टूल बार्ड लॉन्च कर चुका है.

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अब चैट जीपीटी का इस्तेमाल नहीं करता है या लम्बे समय से अपने इसे एक्सेस नहीं किया हुआ है तो आज हम आपको ये बताएंगे कि आप किस तरह अपना डेटा और अकाउंट चैट जीपीटी से डिलीट कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका डेटा सर्वर पर स्टोर नहीं रहेगा और प्राइवेसी भी बनी रहेगी.

इस तरह करें डिलीट 

  • सबसे पहले चैट जीपीटी अकाउंट को लॉगिन करें और बॉटम लेफ्ट में दिख रही अपनी ई-मेल आईडी पर क्लिक करें 
  • फिर सेटिंग में जाकर चैट हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए 'जनरल' ऑप्शन में आ रहे क्लियर चैट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब डेटा कंट्रोल के ऑप्शन को चुने और डिलीट अकाउंट पर क्लिक करें. ध्यान दें, आप आकउंट को तभी डिलीट कर पाएंगे जब आपने इसे पिछले 10 मिनट में अकाउंट लॉगिन किया हो. अगर आप 10 मिनट के बाद अकाउंट को डिलीट करते हैं तो आपको फिर इसे लॉगिन करना होगा.

चैट जीपीटी ने लॉन्च किया ऐप 

ओपन एआई ने US में IOS यूजर्स के लिए चैट जीपीटी ऐप को लॉन्च किया है. जल्द कंपनी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी ऐप को लॉन्च करेगी. ऐप की मदद से यूजर्स एक क्लिक में इनफार्मेशन को एक्सेस कर सकते हैं. पिछले महीने ओपन एआई ने चैट जीपीटी में चैट हिस्ट्री को ऑफ करने का ऑप्शन दिया था. इसे ऑन करने पर चैटबॉट चैट लिस्ट को सेव नहीं करेगा और यूजर की प्राइवेसी बनी रहेगी. साथ ही अनसेव की हुई चैट्स अपने आप 30 दिन के बाद सर्वर से डिलीट हो जाएंगी.  

यह भी पढ़ें: BGMI की प्ले स्टोर पर वापसी! सिर्फ इस तरीके से हो सकेगा डाउनलोड, एप स्टोर को लेकर क्या अपडेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, SMS से WhatsApp तक सब एक Platform पर
Airtel ने लॉन्च किया IQ Gateway, SMS से WhatsApp तक सब एक Platform पर
iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें
iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें
Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड
Vivo S2 FE और V80 आज होंगे लॉन्च, बैटरी से डिस्प्ले तक मिलेगा अपग्रेड
फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम
फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget