एक्सप्लोरर

iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें

iPhone स्लो होने पर नया खरीदने की जल्दी न करें. क्या आप जानते हैं कि बिना पैसे खर्च किए भी आप इसकी स्पीड बढ़ा सकते हैं. जान लीजिए कौन सी हैं वह खास ट्रिक्स जिनसे फिर नया हो सकता है आपका iPhone.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • लेटेस्ट iOS पर अपडेट करें, स्लो ज्यादा तो फोन रीसेट करें.

साल 2007 में Apple ने अपना पहला iPhone लाॅन्च किया था. तब यह काफी प्रीमियम और महंगा फोन था और आज इतने सालों बाद भी iPhone की वैल्यू वही बनी हुई है. जब भी कोई iPhone लाॅन्च होता है लोग उसे खरीदने के लिए लाइनों में लग जाते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी जो एक बार iPhone ले लेते हैं तो उसे लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसमें दिक्कत यह आती है कि से-जैसे फोन पुराना होने लगता है, उसकी स्पीड घटने लगती है. 

ऐप खोलने में टाइम लगता है. स्क्रीन का अचानक अटक जाना और सबसे आम दिक्कत बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है. ऐसे में फिर लोगों को लगता हैं कि अब तो नया आईफोन खरीदने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है. मगर इसके लिए अच्छे खासे पैसे खर्च करने पड़ते हैं. पर क्या iPhone स्लो होने नया फोन खरीदने की जरूरत होती है? या फिर आप अपने पुराने आईफोन को भी दोबारा से तेज चला सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.

स्टोरेज करें खाली और बैकग्राउंड Apps बंद करें

iPhone के धीमा होने की सबसे बड़ी वजह होती है फोन की मेमोरी का फुल हो जाना. जब iPhone का स्टोरेज कैपेसिटी एकदम भरने लगती है. तो प्रोसेसर को काम करने में दिक्कत आने लगती है और फोन हैंग होने लगता है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन सी फोटो, वीडियो या बड़ी फाइलें काम की नहीं हैं. 

उन्हें तुरंत डिलीट कर दें या क्लाउड पर शिफ्ट कर लें. इसके अलावा बैकग्राउंड में लगातार चलने वाले ऐप्स भी रैम पर भारी असर डालते हैं. बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को बंद करके और उन ऐप्स को हटाकर आप फोन का काफी बोझ कम कर सकते हैं. जिनका इस्तेमाल आप महीनों से नहीं कर रहे हैं. जब फोन के प्रोसेसर पर लोड कम होने लगता है तो वह फिर से नार्मल स्पीड पर ऑपरेट करने लगता है और अटकता नहीं है. 


iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें

Battery हेल्थ करें चेक

Apple अपने पुराने iPhone की परफॉरमेंस को कंट्रोल कर लेता है जब उसकी बैटरी हेल्थ काफी गिर जाती है. अगर आपके आईफोन की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से कम हो चुकी है. तो फोन खुद को बचाने के लिए प्रोसेसर की स्पीड धीमी कर देता है. जिससे वो बार-बार स्लो महसूस होता है. बैटरी सेटिंग्स में जाकर अपनी बैटरी की हेल्थ चेक करें और जरूरत पड़ने पर बैटरी बदलवा लें. 

अनचाहे विजुअल इफेक्ट्स हटाएं

इसके अलावा आईफोन के खूबसूरत दिखने वाले एनिमेशन और ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट्स भी प्रोसेसर पर जोर डालते हैं. एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स में जाकर रिड्यूस ट्रांसपेरेंसी जैसे फीचर्स को ऑन कर दें. जिससे फालतू के विजुअल इफेक्ट्स बंद हो जाएंगे और आपका पुराना आईफोन पहले के मुकाबले काफी तेज चलने लगेगा.

सॉफ्टवेयर अपडेट करें 

कई बार लोग नया अपडेट आने पर डर जाते हैं कि कहीं उनका फोन और ज्यादा स्लो न हो जाए. लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. Apple हर नए सॉफ्टवेयर अपडेट में Bugs को ठीक करता है और परफॉरमेंस को बेहतर बनाता है. इसलिए हमेशा अपने iPhone को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट रखें. अगर इन सब के बाद भी फोन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. तो फिर समझ लीजिए कि फोन को Reset करने की जरूरत है.


iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें

यह भी पढ़ें: Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?

फोन को एक बार Reset कर लें

फोन Reset करने से पहले अपने सभी जरूरी डेटा का iCloud पर बैकअप ले लें और फोन को पूरी तरह से इरेज करके Factory Settings पर Reset कर दें. ऐसा करने से फोन की सारी जंक फाइल्स और इंटरनल error पूरी तरह साफ हो जाते हैं और आपका पुराना iPhone बिल्कुल नए जैसा तेज और बढ़िया परफॉर्म करने लगता है. जिससे आपका नया फोन खरीदने का खर्च बच जाता है.

नया iPhone कब लेना सही?

अगर ऊपर बताए गए तरीकों के बाद भी आपका iPhone सही से काम नही कर रहा. या फिर उसकी स्क्रीन में या किसी दूसरे पार्ट में कोई खराबी आ गई है. तो फिर पुराने iPhone को कंटिन्यू रखने की जगह आप नया iPhone ले सकते हैं. क्योंकि पुराने फोन में आपको बार-बार पैसे लगाने पड़ सकते हैं इसलिए बेहतर है कि एक बार में पैसे लगाकर नया iPhone ले लें और बेफिक्र होकर चलाएं.

यह भी पढ़ें: फोन चोरी के बाद देर न करें, तुरंत करें ये 3 काम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Advertisement

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget