एक्सप्लोरर

डूबती Vodafone Idea को 5G से मिली ताकत, CEO बोले- नहीं आई एक भी शिकायत!

Vodafone Idea ने दिल्ली, मुंबई, पटना और अब बेंगलुरु में 5G सर्विस शुरू कर दी है और कंपनी के CEO के मुताबिक ग्राहकों से इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है.

पिछले कुछ सालों से Vodafone Idea (Vi) लगातार ग्राहकों को खो रहा है. हर महीने जब TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का डेटा सामने आता है, तो यह साफ हो जाता है कि Vi से हजारों-लाखों यूज़र दूसरे नेटवर्क पर जा रहे हैं. जियो और एयरटेल की तेज़ सर्विस और बड़े नेटवर्क के सामने Vi की हालत खराब ही नजर आ रही थी. लेकिन अब लग रहा है कि कंपनी के अच्छे दिन लौट सकते हैं.

धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से कदम बढ़ा रहा है Vi

Vi ने भी अब 5G की रेस में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है. दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत के बाद अब कंपनी ने बेंगलुरु में भी 5G का आगाज़ कर दिया है. हालांकि Vi की 5G रोलआउट की रफ्तार बाकी कंपनियों जितनी तेज़ नहीं है, लेकिन कंपनी का दावा है कि जहां भी सर्विस शुरू की गई है, वहां ग्राहकों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है.

Vi के CEO ने दिया पॉजिटिव अपडेट

Vi के CEO अक्षय मूंद्रा का कहना है कि कंपनी को अब तक 5G को लेकर कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स काफी संतुष्ट हैं और स्पीड को लेकर भी कोई परेशानी सामने नहीं आई है. उनका ये भी मानना है कि जहां भी यूज़र्स के पास 5G डिवाइसेज़ हैं, वहां लोग तेजी से इस नई टेक्नोलॉजी को अपनाने लगे हैं.

क्या 5G से बदलेगी Vi की किस्मत?

Vi की मौजूदा हालत को देखते हुए यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि सिर्फ 5G से कंपनी पूरी तरह से उबर जाएगी, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह एक पॉजिटिव संकेत है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले महीनों में TRAI के आंकड़ों में Vi को यूज़र गेन होते हैं या नहीं. फिलहाल तो कंपनी को अपने 5G नेटवर्क की तारीफें मिल रही हैं और शायद यही Vi को वापसी का मौका दे दे.

लंबे समय से संघर्ष कर रही Vodafone Idea के लिए 5G एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है. CEO के मुताबिक न तो लोगों को नेटवर्क से शिकायत है और न ही स्पीड से. अब देखना यह होगा कि क्या यह शुरुआत Vi की ‘डूबती नैय्या’ को सच में पार लगा पाएगी या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget