एक्सप्लोरर

Delhi Metro के अंडर ग्राउंड स्टेशनों में भी जल्द आपको मिलेगा हाईस्पीड 5G इंटरनेट

Delhi Metro: 5G कनेक्टिविटी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है. जल्द आपको दिल्ली मेट्रो के अंडर ग्राउंड स्टेशनों में भी 5G नेटवर्क मिलेंगे.

5G connectivity At Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अपने सभी अंडर ग्राउंड स्टेशनों में यात्रियों को 5G कनेक्टिविटी देने पर काम कर रहा है. जल्द आपको जमीन के नीचे भी हाईस्पीड 5G डेटा का लाभ मिलेगा. साथ ही आप बिना किसी रूकावट के कॉल्स को भी अटेंड कर पाएंगे. दिल्ली मेट्रो के कुल स्टेशंस में से 69 मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड हैं जिसमें से DMRC ने 29 मेट्रो स्टेशनों को 5G कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए अपग्रेड कर दिया है.

इस लाइन में सबसे ज्यादा अंडरग्राउंड स्टेशन 

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमआरसी के 390.1 किलोमीटर लंबे नेटवर्क में से लगभग 102.4 किलोमीटर लंबा हिस्सा अंडरग्राउंड है. सबसे ज्यादा अंडरग्राउंड स्टेशन येलो लाइन पर हैं. इसके बाद पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और वायलेट लाइन है. DMRC सभी स्टेशनों में 5G नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए केबल और अन्य बुनियादी ढांचे को स्थापित करने में भारती एंटरप्राइजेज के एयरटेल , RIL के Jio और Vodafone Idea या Vi की मदद ले रहा है. देश के तीनों बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर DMRC के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरग्राउंड स्टेशनों में केबल बिछाने का काम अगले 4 से 5 महीने में हो जाएगा. यानि 2024 से सभी अंडरग्राउंड स्टेशंस में लोगों को 5G नेटवर्क मिलेंगे. DMRC 5G कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर इन-बिल्डिंग सॉल्यूशंस/ IBS जैसे टेलीकॉम उपकरणों का उपयोग कर रहा है और लगभग 100 मीटर के क्षेत्र में सिग्नल की शक्ति और कवरेज को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए छोटे सेल या रिपीटर्स का भी उपयोग कर रहा है जिससे यात्रियों को कॉलिंग या डेटा यूज करने में दिक्कत न आए.  

फिलहाल देश में जियो और एयरटेल 5G नेटवर्क लॉन्च कर चुके हैं और दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने देश के अधिकतर शहर हाईस्पीड 5G कनेक्टिविटी के तहत कवर भी कर लिए हैं

यह भी पढ़ें;

Realme 23 अगस्त को लॉन्च करेगी 4 नए प्रोडक्ट, जान लीजिए सभी की डिटेल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
WhatsApp की Privacy में छिपे हैं ये 5 ऑप्शन, आज ही कर लें चेक
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात
इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget