एक्सप्लोरर

इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात

क्या आपका वाई-फाई भी बार-बार धोखा देता है और मूवी देखते समय बफरिंग से माथा खराब होता है? बिना एक भी रुपया खर्च किए इंटरनेट को तेज करने वाले इन आसान तरीकों को अभी जानिए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अनजान डिवाइस हटाएँ, राउटर नियमित रीबूट करें.

आजकल फोन में इंटरनेट मौजूद होता है लेकिन वह लोगों की तमाम जरूरतें पूरी नहीं कर पाता इसलिए लोग घरों पर Wi-Fi लगवाते हैं. घर पर Wi-Fi होने से ऑनलाइन सर्फिंग से लेकर ओटीटी पर फिल्में देखने तक हर काम आसानी से हो जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ब्रॉडबैंड प्लान महंगा होने के बावजूद Wi-Fi  की स्पीड काफी कम हो जाती है. जिससे कई काम रुक से जाते हैं. 

कई बार इसके लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होता. बल्कि दिक्कत हमारे घर के अंदर ही राउटर की गलत पोजीशनिंग और गलत सेटिंग्स में छिपी होती है. अगर आपके घर में भी Wi-Fi का सिग्नल बार-बार गायब हो जाता है या इंटरनेट अटक-अटक कर चलता है. तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. कुछ बहुत ही आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपने घर के Wi-Fi की स्पीड बढ़ा सकते हैं आप.

पहले राउटर को सही जगह पर रखें

अक्सर लोग Wi-Fi राउटर को घर के किसी कोने में, टीवी के पीछे या किसी बंद अलमारी के अंदर रख देते हैं. जिससे घर की सजावट खराब न लगे. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि Wi-Fi के Radio Signal हर डायरेक्शन में फैलते हैं और दीवारों, कांच या भारी फर्नीचर से टकराकर कमजोर हो जाते हैं. राउटर को हमेशा अपने घर के बिल्कुल बीचों-बीच और थोड़ी ऊंचाई पर किसी खुली जगह पर रखना चाहिए. 

जिससे घर के हर कोने तक सिग्नल आसानी से पहुंच सकें. इसके अलावा राउटर को माइक्रोवेव ओवन, कॉर्डलेस फोन या ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों से दूर रखें क्योंकि यह गैजेट्स वाई-फाई की फ्रीक्वेंसी में रुकावट पैदा करते हैं. राउटर की पोजीशन थोड़ा सा बदलकर ही आप इंटरनेट की स्पीड में बहुत बड़ा फर्क महसूस कर सकते हैं.


इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात

यह भी पढ़ें: 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

Wi-Fi चैनल और फ्रीक्वेंसी बैंड बदलना है जरूरी

क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके आस-पास के पड़ोसी भी उसी Wi-Fi चैनल का इस्तेमाल कर रहे हैं जो आपके घर में चल रहा है? जब एक ही चैनल पर बहुत सारे राउटर्स काम करने लगते हैं. तो सिग्नल्स आपस में टकराने लगते हैं और इंटरनेट धीमा हो जाता है. मार्डन राउटर डुअल-बैंड 2.4GHz और 5GHz सपोर्ट के साथ आते हैं. अगर आपका डिवाइस राउटर के पास है. 

तो हमेशा 5GHz बैंड का इस्तेमाल करें क्योंकि यह कम भीड़भाड़ वाला होता है और बढ़िया स्पीड देता है. जबकि 2.4GHz बैंड ज्यादा दूर तक सिग्नल भेजने के लिए बेहतर होता है. राउटर के Admin पैनल में जाकर आप कम इस्तेमाल होने वाला चैनल चुन सकते हैं. जिससे नेटवर्क का ट्रैफिक कम हो जाता है और बिना किसी रुकावट के  तेज इंटरनेट मिलने लगता है.

इन कामों को करने से भी स्पीड बढ़ेगी

कई बार हमारे वाई-फाई का पासवर्ड आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों को पता चल जाता है. जिससे चुपचाप कई सारे डिवाइस कनेक्ट रहते हैं और बैकग्राउंड में डाटा यूज करते रहते हैं. इसके अलावा हमारे खुद के फोन, लैपटॉप और Smart TV में महीनों से जमा इंटरनेट Cache और Junk फाइल्स भी नेटवर्क पर लोड बढ़ा देती हैं. समय-समय पर राउटर के Admin पेज पर जाकर चेक करते रहें कि आपके नेटवर्क से कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हैं और अनजान डिवाइसेस को तुरंत ब्लॉक कर दें. 

इसके साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार अपने Wi-Fi राउटर को Restart यानी Reboot जरूर कर लें. जिससे उसका RAM क्लियर हो जाता है और इंटरनेट की परफॉर्मेंस बढ़िया हो जाती है. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने घर के इंटरनेट की स्पीड सुपरफास्ट रख सकते हैं.


इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं घर के Wi-Fi की स्पीड, जान लें काम की बात

यह भी पढ़ें: अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget