एक्सप्लोरर

20 हजार वाले 5 शानदार स्मार्टफोन, मिलेगा 48 MP कैमरा और 4500 mAh की दमदार बैटरी

आजकल मार्केट में सिर्फ 20 हजार की रेंज में ऑनलाइन या ऑफलाइन डुअल कैमरे वाले फोन मिल रहे हैं, जिनमें 48 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. इन स्मार्टफोन में 4500 mAh की दमदार बैटरी भी मिलेगी.

आजकल फोन से फोटोग्राफी करने या वीडियो बनाने का ट्रेंड है. लोग ऐसे स्मार्टफोन लेना पसंद कर रहे हैं, जिनका मेन कैमरा और सेल्फी कैमरा दोनों अच्छी क्वालिटी के हैं. स्मार्टफोन की कंपनी भी ग्राहकों की चॉइस को ध्यान में रखते हुए मार्केट में अच्छे डुअल कैमरे वाले फोन लॉन्च कर रही है. सिर्फ 20 हजार की रेंज में आपको बड़ी एचडी स्क्रीन, अच्छा प्रोसेसर, बैटरी, बढ़िया रैम और स्टोरेज के फोन मिल जायेंगे. इन स्मार्टफोन का कैमरा तो इतना अच्छा है कि आप नॉर्मल फोटोग्राफी के साथ प्रोफेशनल फोटो भी क्लिक कर सकते हैं.

1- सैमसंग गैलेक्सी A31

वैसे तो इस फोन की कीमत करीब 23 हजार से शुरू है, लेकिन ऑनलाइन डिस्काउंट के बाद ये करीब 20 हजार में मिल रहा है. इस फोन में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ ही 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है, 8 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा है. फोन में 5000 mAh की शानदार बैटरी है. फोन की स्क्रीन 6.4 की है, 6 जीबी की रैम है और स्टोरेज 128 जीबी का है जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. ऑक्टाकोर प्रोसेसर है. इस फोन में गेम बूस्टर का एडिशनल फीचर है.

2-शाओमी पोको X2

इस फोन की कीमत करीब 16 हजार रुपये है. पोको फोन में 64+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा और 20+2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. इसमें 6.67-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. इस फोन स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 6 GB की रैम है. इस फोन में 64 GB का स्टोरेज है, जिसे  512 GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 4500 mAh की बैटरी दी है.

3-रियलमी 6 प्रो

इस फोन की कीमत 18 हजार से शुरु है. फोन में 6.6-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. कैमरे की बात करें तो फोन में 64+8+12+2 मेगापिक्सल का मेन क्वाड कैमरा और 16+8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है. इस फोन स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 4300mAh की बैटरी है. फोन में 6GB की रैम है और 64GB का स्टोरेज है जिसे  256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

4-वीवो V17

इस फोन की कीमत भी करीब 20 हजार रुपये है. इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और 48 मेगापिक्सल AI क्वाड रियर कैमरा है. कैमरे में सुपर नाइट कैमरा मोड और सुपर मेक्रो मोड है. फोन में 6.44 इंच की एचडी स्क्रीन है.  इस फोन में फिंगरप्रिट स्कैनिंग है. क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675AIE प्रोसेसर है. फोन में 18W ड्युल इंजन फास्ट चार्जिंग है और 4500mAh की लॉन्ग लास्टिंग बैटरी है. 8 जीबी रैम है जो 128 का स्टोरेज है जिसको एक्सपेंड किया जा सकता है.

5- वीवो S1 प्रो

वीवो का S1 प्रो फोन भी 20 हजार से की रेंज में है जिसका कैमरा काफी अच्छा है. इस फोन की कीमत 19 हजार है. फोन में 48 मेगापिक्सल का AI क्वाड का मेन कैमरा है यानी दिन हो या रात पिक्चर क्लीयर आयेगी. इस फोन में सुपर वाइड और सुपर मेक्रो एंगल कैमरा है. फोन में 32 मेगा पिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन में 6.38 इंच की स्क्रीन है. 8 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज है. फोन में 665 ऑक्टा कोर प्रोसेसर है और 4500 mAh की बैटरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget