एक्सप्लोरर

रात के अंधेरे में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस को अब तक नहीं मिला सुराग 

बड़ा भाई मुनव्वर बाइक चला रहा था जबकि सरवर अली पीछे बैठा था। बाइक लेकर जैसे ही मुन्नवर बारा कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने सरवर को गोली मार दी।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। बारा कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटेल नगर ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की रात में बाइक सवार युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका बड़ा भाई इस हमले में बाल-बाल बच गया। गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया और बदमाशों को पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

घूरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी सरवर अली (35) व मुनव्वर अली (40) पुत्र मतीउल्ला गुरुवार को चाकघाट किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बड़ा भाई मुनव्वर बाइक चला रहा था जबकि सरवर अली पीछे बैठा था। बाइक लेकर जैसे ही मुन्नवर बारा कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तभी पीछे से आए अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने सरवर को गोली मार दी। अचानक हुई वारदात से सरवन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

जब तक मुनव्वर कुछ समझ पाता वारदात के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। मुनव्वर ने डायल 100 पर सूचना दी। सूचना पर डायल 100 के साथ ही बारा कोतवाली के इंस्पेक्टर जय प्रकाश शाही मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सरवन को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के कुछ देर बाद ही क्षेत्राधिकारी सहीराम आर्या भी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget