एक्सप्लोरर

शुभांशु शुक्ला के नाम से छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी योगी सरकार, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सम्मान समारोह में कहा कि चार दशक बाद भारत के अपने किसी सदस्य को अंतरिक्ष में जाने का अवसर उपलब्ध हुआ.

लखनऊ के लोकभवन में अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अभिनंदन किया गया. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने घोषणा की यूपी सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ करेगी. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि से देश का सम्मान बढ़ा है और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत को दुनिया ने देखा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सम्मान समारोह में कहा कि चार दशक बाद भारत के अपने किसी सदस्य को अंतरिक्ष में जाने का अवसर उपलब्ध हुआ. यह हमारा सौभाग्य है कि यह अवसर लखनऊ में जन्मे और पले-बढ़े ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिला."

सीएम योगी ने कहा मुझे प्रसन्नता इस बात की है कि आज से तीन वर्ष, 4 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के अन्दर स्पेस टेक्नोलॉजी पर, किसी भी विश्वविद्यालय में और किसी भी हमारे संस्थान में कोई भी पाठ्यक्रम नहीं था. उसका कोई सिलेबस नहीं था, कोई डिग्री, कोई डिप्लोमा, कोई सर्टिफिकेट कोर्सेज नहीं थे.

जब से लखनऊ आया हूं तब से 2000 से ज्यादा सेल्फी ली- शुभांशु शुक्ला

इस कार्यक्रम के दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा कि आज जब से लखनऊ आया हूं तब से 2000 से ज्यादा सेल्फी ली हैं. वास्तव में जब कहते हैं कि मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हूँ, उसे आज महसूस किया. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक एक्साइटमेंट और उत्साह देखा. इस बार का स्पेस डे खास था और जो सीएम ने कहा कि आने वाले समय में लोग इसरो की बात करेंगे, वो बिल्कुल दिखता है.

इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने भी दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

वहीं इस कार्यक्रम में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन कहते हैं, "शुभांशु शुक्ला गए और वापस आए और उन्होंने एक उत्कृष्ट कार्य किया है. इस अवसर पर इसरो के अध्यक्ष के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं गगनयान के सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दूं. बेशक, केवल एक ही व्यक्ति को उड़ान भरने का अवसर मिला था और वह ऐसा करने के लिए भाग्यशाली था. इसलिए मैं सबसे पहले शुभाशुं शुक्ला को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget