एक्सप्लोरर

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी, बच्चों के लिए खास इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. यूपी में बारह साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल टीकाकरण शिविर लगेगा.

लखनऊ: जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने उत्तर प्रदेश को काफी ज्यादा प्रभावित किया है. हालांकि अब धीरे-धीरे हालात में सुधार हो रहा है और नए कोरोना मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. इस बीच कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए योगी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है.

यूपी में बारह साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल टीकाकरण शिविर लगेगा. PICU, NICU के ज़िला अस्पतालों में स्थापना की कार्रवाई भी शुरू हो गई है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की प्रक्रिया को हरी झंडी दी गई है. जनप्रतिनिधियों को भी इस कार्रवाई में जोड़ा गया है और अस्पताल गोद लेने को कहा गया है.

सीएम योगी खुद तैयारी में जुटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. आयुष कवच से बच्चों को जोड़ने के लिए नया फीचर तैयार किया जा रहा है. सरकार हर जिले में बच्चों के लिए अलग से वार्ड बना रही है. इन वार्ड में 20 से 25 बेड बच्चों के लिए होंगे. इसमें जापानी इंसेफलाइटिस से निपटने के लिए तैयार 38 अस्पतालों को भी शामिल किया गया है.

बता दें कि पूर्वांचल में जापानी इंसेफेलाइटिस के लिए 38 जिलों में बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए थे. लखनऊ के पीजीआई के डायरेक्टर की अध्यक्षता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सरकार ने कमेटी भी बनाई है. कमेटी में लखनऊ मेडिकल कॉलेज, लोहिया संस्थान समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों को रखा गया है. बच्चों के लिए दवा और बेड की उपलब्धता रहेगी साथ ही अलग से एंबुलेंस की व्यवस्था भी सरकार करेगी जिसे रिजर्व किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

एटा: शादी में जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत

यूपी: कोरोना काल में जान गंवा चुके फ्रंटलाइन वर्कर्स को 'मैंगो मैन' ने दी अनोखी श्रद्धांजलि, दिलचस्प है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget