एक्सप्लोरर

UP Coronavirus: कोरोना की रोकथाम के लिए योगी सरकार का WHO वाला फॉर्मूला, ग्रामीण इलाकों में की लोगों की स्क्रीनिंग

UP Coronavirus News: यूपी की योगी सरकार ने राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत मेडिकल टीम ने WHO की मदद से ग्रामीण इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग की और पॉजिटिव मिलने पर उनको इलाज दिया गया.

कोरोना की दूसरी लहर को थामने के लिए यूपी की योगी सरकार ने एक बड़ा अभियान चलाया है. हफ्ते भर की इस मुहिम में मेडिकल टीम ने एक लाख गांवों का दौरा किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की मदद से ग्रामीण इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग की गई.

बताया जा रहा है कि, इस दौरान ग्रामीण लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई. टेस्टिंग, ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के फॉर्मूले से योगी सरकार की तैयारी कोरोना के संक्रमण को रोकने की है. अगर ये बीमारी गांवों तक पहुंच गई फिर तो तबाही तय मानिए. यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जब कोविड पॉजिटिव थे उन्होंने इस खतरे को भांप लिया था.

5 मई से लेकर 11 मई तक राज्य भर में ये कैंपेन चला

इसीलिए सीनियर अफसरों की मीटिंग में ही उन्होंने इस पर काम करने को कह दिया था. WHO के साथ ब्लू प्रिंट तैयार हुआ और फिर 5 मई से लेकर 11 मई तक राज्य भर में ये कैंपेन चला. घर-घर जाकर लोगों से मिलना, थर्मल स्कैनर से टेमपरेचर नापना, ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल देखना, अगर कोरोना का लक्षण है तो फिर तुरंत एंटिजेन टेस्ट करना और पॉजिटिव निकले तो इलाज शुरू करना. साथ ही मेडिकल किट के साथ दवा देना वहीं अगर तबियत बिगड़ी तो फिर अस्पताल ले जाना. इसके साथ ही लगातार लोगों की मॉनिटरिंग करना, संक्रमित व्यक्ति के घर परिवार और पड़ोस के लोगों को आइसोलेट करना. इस फॉर्मूले पर हफ्ते भर अभियान चला.

यूपी सरकार की मेडिकल टीम ने ये काम एक दो नहीं हजारों गांवों में किया. राज्य सरकार की मानें तो मेडिकल टीम 97 हजार 941 गांवों तक पहुंची. इस काम में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी उसका साथ दिया. WHO की टीम ने भी दस हजार गांवों का दौरा किया.

ग्रामीण इलाको में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना योगी सरकारी का पूरा जोर

यूपी की योगी सरकार का सारा जोर अब ग्रामीण इलाको में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना है. इसीलिए सभी गांवों के स्क्रीनिंग की योजना बनी. इस योजना में WHO की भी मदद ली गई. तय हुआ कि 5 मई से लेकर 9 मई तक अभियान चलाया जाएगा. बाद में इस मुहिम को हफ्ते भर के लिए कर दिया गया. टेस्टिंग, ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के फॉर्मूले से देहांत के इलाकों में कोरोना की दूसरी लहर को थामने का रोडमैप बना.

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के 21 हजार 242 सुपरवाइजर तय किए गए. टेस्टिंग के लिए हर ब्लॉक में दो मोबाइल वैन लगाए गए. यूपी के सभी 75 जिलों के ग्रामीण इलाको में अब ये काम पूरा कर लिया गया है. पिछले दस दिनों में राज्य में कोरोना के केस करीब एक लाख कम हो गए हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं ये राहत की बात है कि लगातार संक्रमण कम हो रहे हैं. ऑक्सीजन से लेकर अस्पतालों में बेड तक की सुविधा बढ़ाई गई है. लेकिन संक्रमण को रोक कर ही हम इस महामारी पर काबू पा सकते हैं और इस मामले में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है और उसके नतीजे भी सामने आ रहे हैं.

इस अभियान से जुड़े आंकड़ों पर एक नजर

गांव की संख्या : 97,941

कुल जिले : 75

स्क्रीनिंग किए गए घरों की संख्या : 30,312,470

कोविड जांच कराने वालों की संख्या : 181,733

कोविड पॉजिटिव लोगों की संख्या : 5,262

लखनऊ, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है लेकिन योगी सरकार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती गांवों में इस बीमारी को फैलने से रोकने की है. अगर गांवो में इस वायरस ने पैर पसारे तो फिर मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है. गांव में न तो टेस्टिंग की सुविधा है न इलाज का इंतजाम है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही से कोरोना का विस्फोट हो सकता है. कोरोना के पहले वेव में बेहतर काम काज के लिए योगी मॉडल की तारीफ खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने की थी.

आठ महीने बाद राज्य में चुनाव हैं. इसीलिए योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी चिंता कोरोना से उपजे दर्द और लाचारी वाले माहौल को बदलने की है.

यह भी पढ़ें.

बेबसी: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के पूर्व विधायक से कोरोना संक्रमित मरीज के लिए मांगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget