एक्सप्लोरर

बेबसी: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के पूर्व विधायक से कोरोना संक्रमित मरीज के लिए मांगी मदद

कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा सोशल मीडिया के सहारे कोरोना संक्रमितों मरीजों की लगातार मदद कर रहे हैं. अब उनसे केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मदद मांगी है.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर में क्या आम और क्या खास सभी के सामने एक जैसी बेबसी है. लोग सोशल मीडिया का सहारा लेकर मदद मांग रहे है. मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी सोशल मीडिया पर मदद मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा से कोरोना संक्रमित मरीज के लिए जरूरी इंजेक्शन Tocilizumab उपलब्ध कराने की अपील की.

बीजेपी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने ट्विटर पर लिखा, ''मुकेश शर्मा, तरुणा अरोड़ा को तत्काल टोसिलिजुमैब इंजेक्शन की आवश्यकता है. वे द्वारका के आकाश अस्पताल में भर्ती हैं.''

कुलस्ते के इस ट्वीट का मुकेश शर्मा ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''फग्गन सिंह कुलस्ते जी मैंने अस्पताल में बात कर ली है निश्चित तौर पर तरुणा अरोड़ा जी को अभी मदद मिल जाएगी. मेरे लायक कोई और काम हो तो मुझे बताना. मैं बिना भेदभाव के सबकी मदद करने का प्रयास कर रहा हूं मुझे आप अपना नंबर DM कर दें!''

बता दें कि मुकेश शर्मा लगातार कोरोना संक्रमितों की मदद कर रहे हैं. उनके ट्विटर अकाउंट पर नजर डालें तो लोग लगातार उनसे मदद मांग रहे हैं और वे मदद से जुड़े ट्वीट्स करते हैं.

उनका कहना है कि सेवा करके लगातार उर्जा मिल रही है. विपरीत हालातों और खौफ के माहौल में और अधिक शक्ति के साथ सेवा कर रहा हूं ,करता रहूंगा. सबका साथ - सबका विश्वास ही मेरी ताकत है! ईश्वर की कृपा से पूरी तरह स्वस्थ हूं!!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget