एक्सप्लोरर

पूजा पाल के सपा से निष्कासन पर बढ़के योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, जानें क्या कहा?

UP News: मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस महिला ने अपने पति की हत्या के बाद भी साहसपूर्वक न्याय की लड़ाई लड़ी, उसे ही आज पार्टी से बाहर कर दिया गया.

विधायक पूजा पाल के समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने इस मुद्दे पर सपा नेतृत्व को घेरते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. 

योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने पाल बघेल समाज की विधवा के पति यानी राजू पाल की हत्या का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर पूजा पाल के निष्कासन पर तीखा कटाक्ष किया है. उनके इस बयान की अब खूब चर्चा हो रही है.

क्या बोले सीएम योगी के मंत्री?

जयवीर सिंह ने कहा कि एक ओर समाजवादी पार्टी PDA की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पाल बघेल समाज की विधवा पत्नी के पति की निर्मम हत्या एक ऐसे कुख्यात अपराधी ने करवाई, जो सपा से जुड़ा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की बजाय सपा नेतृत्व ने अपराधियों को संरक्षण दिया और न्याय दिलाने के प्रयासों में रोड़े अटकाए.

मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस महिला ने अपने पति की हत्या के बाद भी साहसपूर्वक न्याय की लड़ाई लड़ी, उसे ही आज पार्टी से बाहर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि पूजा पाल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए केवल सच्चाई सामने रखी थी कि मौजूदा सरकार ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की और न्याय दिलाने में मदद की, लेकिन सपा को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया.

जयवीर सिंह ने सपा पर लगाए ये आरोप

जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लगातार अपराधियों और माफियाओं के साथ खड़ी रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता देख चुकी है कि किस तरह अतीक अहमद जैसे अपराधियों को सपा के दौर में राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा. यही कारण है कि सपा का “पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक” (PDA) का नारा सिर्फ दिखावा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है.

मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है और अपराधियों को जेल भेजकर या उनके नेटवर्क को ध्वस्त कर न्याय की राह प्रशस्त की है. उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब सपा की सच्चाई समझ चुकी है और 2027 के चुनाव में उसे इसका करारा जवाब देगी.

राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा पर बोले जयवीर सिंह

मंत्री जयवीर सिंह ने मतदाता अधिकार यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ बिहार चुनाव के दौरान जनता को भ्रमित करने की एक रणनीति है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लगातार प्रयास कर रहा है कि कोई भी अयोग्य उम्मीदवार चुनाव में शामिल न हो और न ही कोई योग्य मतदाता सूची से बाहर रह जाए. 

वहीं उन्होंने कहा इसके साथ ही मृतकों या डुप्लीकेट वोटरों के नाम लिस्ट में न बने रहें, इसके लिए भी आयोग काम कर रहा है. सिंह ने कहा कि आयोग का यह लगातार प्रयास एक साफ और पारदर्शी वोटर लिस्ट बनाने की दिशा में हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget