एक्सप्लोरर

यूपी को 152 जीआई टैग उत्पादों वाला देश का पहला राज्य बनाएगी योगी सरकार, तय किया ये लक्ष्य

Lucknow News: जीआई टैग उस खास पहचान को कहते हैं जो किसी क्षेत्र के पारंपरिक उत्पाद को दी जाती है. जैसे बनारसी साड़ी, गोरखपुर का टेराकोटा, कन्नौज का इत्र, मऊ का सिल्क, लखनऊ की चिकनकारी आदि.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश अब जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग वाले उत्पादों के मामले में नया कीर्तिमान रचने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल प्रदेश में 77 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है, लेकिन अब सरकार की योजना है कि इस संख्या को 2025-26 तक 152 तक पहुंचा दिया जाए. यानी, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जिसके पास 150 से ज्यादा जीआई टैग होंगे.

एमएसएमई विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के तहत 75 नए उत्पादों को जीआई टैग दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है. इनमें से 25 उत्पादों के लिए आवेदन जीआई रजिस्ट्री (चेन्नई) में जमा किया जा रहा है. जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी प्रदेश के जीआई टैग उत्पादों की संख्या 100 से ऊपर पहुंच जाएगी.
 
क्या है जीआई टैग?

जीआई टैग उस खास पहचान को कहते हैं जो किसी क्षेत्र के पारंपरिक उत्पाद को दी जाती है. जैसे बनारसी साड़ी, गोरखपुर का टेराकोटा, कन्नौज का इत्र, मऊ का सिल्क, लखनऊ की चिकनकारी आदि. इससे न सिर्फ उस क्षेत्र के कारीगरों को सम्मान मिलता है, बल्कि उनके उत्पादों की पहचान, बिक्री और निर्यात में भी इजाफा होता है.

उद्यमियों को मिलेगा ऑथोराइज्ड यूजर का दर्जा

सरकार का जोर अब सिर्फ जीआई टैग की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि इससे जुड़े लोगों को ऑथोराइज्ड यूजर के तौर पर पहचान देने पर भी है. इसके लिए अधिक से अधिक उद्यमियों को जोड़ा जाएगा, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण और पहचान दी जाएगी ताकि वे अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री कर सकें.

ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन से होगा एमओयू

एमएसएमई विभाग जल्द ही जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्था ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एमओयू करने जा रहा है. इससे जीआई टैग की प्रक्रिया और मजबूत होगी और उत्पादों की नकल या गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी. इस योजना से न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को फायदा होगा बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. साथ ही पारंपरिक उत्पादों और ग्रामीण हस्तशिल्प को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी.

गौरतलब है कि जीआई टैग पाने वाले उत्पादों की संख्या में उत्तर प्रदेश पहले से ही देश में सबसे आगे है. अब योगी सरकार इसे और मजबूत कर  उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget