एक्सप्लोरर

चुनाव के बीच CM योगी का बड़ा दांव, यूपी में अब नया सियासी घमासान, सपा के बनाए नियम होंगे रद्द

लोकसभा चुनाव के बीच योगी सरकार ने बड़ा दांव चल दिया है. सूत्रों की मानें तो योगी सरकार जो फैसला लेगी उसके लिए सपा की सरकार में बनाए एक नियम को रद्द करना होगा.

Muslim Reservation In UP: योगी सरकार यूपी में ओबीसी कोटे में मुसलमानों को दिए जा रहे आरक्षण की समीक्षा कर सकती है. दावा है कि यूपी में 24 से ज्यादा मुस्लिम जातियों को ओबीसी कोटे में आरक्षण मिलता है. सूत्रों के मुताबिक सपा सरकार में इसके लिए नियम बनाये गए थे. जिसकी समीक्षा की जा सकती है. 

सूत्रों के अनुसार इस कवायद के तहत यह पता किया जाएगा कि मुसलमानों को आखिरकार किस नियम-व्यवस्था के तहत ओबीसी कोटे में आरक्षण दिया जा रहा है. खबर के मुताबिक यूपी में ओबीसी को जो 27 फीसद आरक्षण दिया जाता है उसमें मुस्लिमों की लगभग दो दर्जन जातियों को पिछड़ों के कोटे में रिजर्वेशन दिया जाता था. ऐसे में इस बात की जाँच की जाएगी कि ये आरक्षण क्यों और कैसे दिया जाता था. 

सूत्रों के मुताबिक सपा सरकार में इस तरह की व्यवस्था की गई थी. उसमें कई मुस्लिम जातियों को शामिल किया गया था. बीजेपी के दावा है कि नियमों के विरुद्ध जाकर ये व्यवस्था की गई थी, जिसके बाद अब इस मामले की गहराई के पड़ताल शुरू की जाएगी, कि ये नियम कैसे बना और इसे कैसे लागू किया जा रहा है. इसके बाद सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं. 

पिछड़ा कल्याण बोर्ड जुटा रहा है डेटा
यूपी सरकार का पिछड़ा कल्याण बोर्ड इसकी जानकारी जुटा रहा है और सरकार की ओर से ये आदेश दिए गए हैं कि पूरी बारीकियां इस रिजर्वेशन की और इसे दिए जाने से लेकर आज तक कितने लोगों को इस आरक्षण का लाभ मिला है, कितनी जातियों को इसका लाभ मिला है का सारा डेटा जुटाकर सरकार को दिया जाए. जिसके बाद इसकी समीक्षा की जा सकती है. सीएम योगी भी इसमें शामिल हो सकते हैं हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. 

यूपी सरकार का ये कदम ऐसे समय अहम हो जाता है जब चुनाव के बीच विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि अगर बीजेपी की सरकार फिर सत्ता में आई तो आरक्षण को खत्म किया जा सकता है, वहीं बीजेपी लगातार विपक्षी दलों पर पिछड़ों के आरक्षण में कटौती करके मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने की बात कह रही है. 

आखिरकार चुनाव में नजर आए वरुण गांधी, मंच से दे दिया अपना मोबाइल नंबर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
यूपी में बारिश का कहर, मिर्जापुर-बिजनौर में तीन लोगों की मौत; कई अस्पताल में भर्ती
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर झूठा यौन शोषण आरोप लगाने का मामला, हाईकोर्ट ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
मसूरी के 49 होटलों पर NGT सख्त, 6 सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 21 सितंबर को अगली सुनवाई
मसूरी के 49 होटलों पर NGT सख्त, 6 सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 21 सितंबर को अगली सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget