एक्सप्लोरर

UP Flood: बाढ़ वाले 22 जिलों के लिए 804 इंफ्लेटेबल बोट्स खरीदेगी योगी सरकार, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

UP News: बाढ़ से होनेवाली जनहानि को कम करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. 80.40 करोड़ की लागत से बाढ़ प्रभावित 22 जिलों के लिए 804 इंफ्लेटेबल बोट्स की खरीदारी का फैसला हुआ.

UP News: बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों के लिए योगी सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित होनेवाले जिलों की संख्या 22 है. जुलाई ,अगस्त और सितंबर के महीनों में बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. घाघरा, सरयू, राप्ती और शारदा नदियों के बेसिन में बसे 2412 गांवों के लिए 804 इंफ्लेटेबल बोट्स की खरीदारी की जाएगी. खरीदारी पर योगी सरकार 80.40 करोड़ की धनराशि खर्च करेगी. आयुक्त कार्यालय जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर सकता है. सबसे बड़ी बात है कि इंफ्लेटेबल बोट्स का संचालन स्थानीय लोग करेंगे. 

बाढ़ पूर्व तैयारियों में योगी सरकार

स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का साधन होगा. एवज में योगी सरकार पारिश्रमिक देगी. राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि बाढ़ और जल भराव की सैटेलाइट से पूरे प्रदेश की गहन मैपिंग कराई गई. पाया गया कि प्रदेश में घाघरा, सरयू, राप्ती और शारदा नदियों के बेसिन में बसे 2412 गांव अधिकतर बाढ़ से प्रभावित रहते हैं. बेसिन के भूभाग को चिह्नित कर लिया गया है. 

इंफ्लेटेबल बोट्स की होगी खरीद

घाघरा, सरयू, राप्ती और शारदा नदियों के बेसिन में बसे गांवों को 10 से 7 साल में प्रति वर्ष बाढ़ का प्रकोप झेलना पड़ा. मैपिंग में पाया गया कि 15 सौ किलोमीटर का क्षेत्रफल बाढ़ की आशंका से घिरा रहता है. इसलिए गांवों में बाढ़ से निपटने के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है. उन्होंने जनहानि को न्यूनतम करने की जरूरत बताई.  करीब तीन गांवों के बीच इंफ्लेटेबल एक बोट्स की जरूरत महसूस की गई.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैपिंग से अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित 22 जिलों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बोट्स की खरीदारी पर मुहर लग गई. इंफ्लेटेबल बोट्स की खरीद प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में 6 जिलों बलिया, बलरामपुर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर और भदोही के लिए 400 बोट्स खरीदी जाएंगी. दूसरे चरण में शेष 16 जिलों के लिए 404 बोट्स की खरीद होगी.

बोट्स की खरीद करनेवाली समिति में एसडीआरएफ के एक अधिकारी को तकनीकी सदस्य बनाकर नामित किया जाएगा. बोट्स की खरीद के लिए स्पेसिफिकेशन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ से प्राप्त किए जाएंगे. बोट्स की देखभाल का जिम्मा संबंधित लेखपाल को सौंपा जाएगा. लेखपाल टीन के बॉक्स में रेस्क्यू ऑपेशन की सामग्री सुरक्षित रखेंगे. बॉक्स को पंचायत भवन और अन्य स्थानीय शासकीय भवन में रखा जाएगा.

देखभाल की जिम्मेदारी एएमसी की होगी. बाढ़ के स्थानीय लोगों को बोट्स चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. अक्सर देखने में आता है कि बाढ़ से निपटने के लिए स्थानीय लोग एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में टीम के इन इलाकों में पहुंचने से पहले काफी नुकसान हो जाता है.

स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग देने का फैसला लिया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और कोस्ट गार्ड की टीम बोट्स संचालन की ट्रेनिंग देगी. आपदा मित्रों को बाढ़ के दौरान बोट्स संचालन पर श्रम विभाग दैनिक मानदेय दिय देगा. 

Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी की नई जिम्मेदारी पर कांग्रेस ने दी सफाई, प्रमोद तिवारी बोले- हटाया नहीं बल्कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
लखनऊ में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन! खास होगा डिजाइन
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget