एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी की नई जिम्मेदारी पर कांग्रेस ने दी सफाई, प्रमोद तिवारी बोले- हटाया नहीं बल्कि...

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस प्रमोद तिवारी ने कहा है कि  प्रियंका गांधी वाड्रा को हटाया नहीं गया है, बल्कि उन्होंने खुद यूपी के बजाय पूरे देश में काम करने की इच्छा जताई थी.

UP Politics: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी प्रभारी पद से मुक्त कर नई जिम्मेदारी दिए जाने पर जाने पर पार्टी ने दी सफाई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि  प्रियंका गांधी वाड्रा को हटाया नहीं गया है, बल्कि उन्होंने खुद यूपी के बजाय पूरे देश में काम करने की इच्छा जताई थी.

राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रियंका गांधी का पार्टी में प्रमोशन हुआ है, इसलिए हटाए जाने की बात गलत है. वह अब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पार्टी को मजबूत करने और प्रचार प्रसार करने का काम करेगी. कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के निर्देशन में ही कर्नाटक, तेलांगना और हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं की इच्छा पर पूरे देश में काम करने का फैसला किया है. उन्हें अब किसी राज्य तक सीमित करने के बजाय राष्ट्रीय स्तर पर रखने का पार्टी ने फैसला किया है. राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ाएंगी और पार्टी को मजबूत करेंगी.

सपा-कांग्रेस के रिश्ते पर बोले प्रमोद तिवारी
प्रमोद तिवारी ने कहा, यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच दूरियां बढ़ाने की खबर पूरी तरह से गलत और निराधार है. दूरियों के बजाय पिछले कुछ दिनों में नजदीकियां और बढ़ीं हैं. अखिलेश यादव भी लगातार यही बयान दे रहे हैं कि इंडिया गठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा और बीजेपी को हराएगा. अखिलेश यादव के साथ ही साथ रामगोपाल यादव ने भी इसी तरह के बयान दिए हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तल्ख़ियां कभी  नहीं थीं.

WFI को सस्पेंड करने पर रालोद चीफ जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण कार्यक्रम पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा राम मंदिर की पक्षधर रही है.पार्टी ने हमेशा चाहा है कि या तो इस मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाए या फिर कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाए. राम मंदिर के मुद्दे पर जो राजनीतिकरण हो रहा है वह उचित नहीं है.

बेरोजगारी के मुद्दे पर घिरी है बीजेपी- कांग्रेस नेता
उन्होंने कहा कि बीजेपी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बुरी तरह घिरी हुई है. तमाम दूसरे मुद्दों पर भी फेल है, इसीलिए वह मंदिर का राजनीतिकरण कर रही है. मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को नहीं जाना चाहिए था. मोदी के बजाय राष्ट्रपति से इसका लोकार्पण कराना चाहिए था. भगवान राम के मंदिर की सबसे बड़ी विरोधी भाजपा ही थी. बीजेपी कभी नहीं चाहती थी कि राम मंदिर का निर्माण हो. वह इसे चुनावी मुद्दा बनाकर रखना चाहती थी. मंदिर बनने के बाद भाजपा को इसका फायदा नहीं होगा.

I.N.D.I.A. अलायंस की ओर से पीएम फेस के सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है. खड़गे ने खुद साफ कर दिया है कि वह या कोई भी दूसरा नेता प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं बनेगा. पीएम पद पर फैसला चुनाव नतीजे आने के बाद होगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget