एक्सप्लोरर

CM Yogi Basti Visit: सीएम योगी के बस्ती दौरे को लेकर डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, आर्य समाज कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Basti News: चार अक्टूबर को सीएम योगी के बस्ती के संभावित दौरे से पहले डीएम और एसपी ने यहां की तैयारियों का निरीक्षण किया. दरअसल, सीेएम योगी यहां आर्य समाज के एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि आने वाले हैं.

CM Yogi Adityanath Basti Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बस्ती (Basti) आगमन को लेकर डीएम और एसपी ने यहां चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों ने आगामी चार अक्टूबर को सीएम योगी के बस्ती के संभावित दौरे के लिए रूप रेखा तैयार की. अधिकारियों ने यहां  वाहन पार्किंग समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती में आर्य समाज द्वारा आयोजित 50वीं वार्षिक स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत करेंगे. आर्य समाज द्वारा हर साल की तरह इस साल भी 50वीं वार्षिक स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इसको लेकर आर्य समाज के पदाधकारियों ने बीते 23 सितंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनको निमंत्रण दिया. भजन उपदेशक, साधु संत और महात्माओं सहित हजारों की संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है. चार अक्टूबर से सात अक्टूबर तक आर्य समाज द्वारा ये वार्षिक कार्यक्रम चलेगा. समाज में फैला अंधविश्वास, छुआछूत, बाल विवाह जैसे अनेक कुरीतियों को समाज से हटाने का लिए आर्य समाज द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसको लेकर आज यानी सोमवार को डीएम आंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी और एडीएम कमलेश चंद्र के साथ सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित होनी वाली जगह का निरीक्षण किया.

होटल बालाजी प्रकाश में यह पूरा कार्यक्रम
बता दें बस्ती शहर के प्रतिष्ठित होटल बालाजी प्रकाश में यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया है. लोगों के बैठने, पार्किंग समेत सभी सुविधाओं का डीएम ने निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए भी आदेश दिए. वहीं आर्य समाज के पदाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी उत्थान है. वैदिक धर्म ही एक धर्म है. लोग वेदों के हिसाब से जीवन जीएंगे तो कहीं न कहीं ये भारत पुरातन स्थिति में जो था, वहीं फिर से आ जाएगा. यह पूरा कार्यक्रम चार दिन का है. चार अक्टूबर से यज्ञ वगैरह के कार्यक्रम हैं. चार तारीख को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पधार रहे हैं. लगभग हजारों लोगों की इस कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है.

Lok Sabha Elections: '...अब 75 प्रतिशत वोट हमारा और बाकी में बंटवारा', केशव प्रसाद मौर्य का 'मिशन-80' पर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी माफी मांगों नारों के बीच कांग्रेस नेता के बचाव में आए अखिलेश यादव
राहुल गांधी माफी मांगों नारों के बीच कांग्रेस नेता के बचाव में आए अखिलेश यादव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
कपड़े से ढकी जाएंगी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान, SSP का निर्देश
कपड़े से ढकी जाएंगी कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकान, SSP का निर्देश

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget