एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सनातन धर्म को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा दावा, कहा- 'दुनिया में तमाम मजहब आए और...'

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे जहां उन्होंने गोरक्षनाथ मंदिर में होने वाले रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति दी और शिव मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी की.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे जहां वो गोरक्षनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) के 'रुद्र महायज्ञ' में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने यहां के शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में 'ज्योतिर्लिंग' की प्राण प्रतिष्ठा की. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म को समाज ने मिलकर बढ़ाया है. हमारा सनातन धर्म हर देश, काल और परिस्थिति में इसी प्रकार अपने वर्चस्व को बनाए रखेगा.

योगी आदित्यानाथ ने 'रुद्र महायज्ञ' और 'ज्योतिर्लिंग' अभिषेक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "धर्म की रक्षा समाज ने मिलकर किया है. पूरे समाज ने एकता के माध्यम से मार्ग आगे बढ़ाया तो कल्याण के अनेक मार्ग प्रशस्त हुए. यही कारण है कि दुनिया में तमाम मजहब, संप्रदाय आए. कुछ आए और समाप्त हो गए... कुछ अभी हैं और कुछ आने वाले समय में भी आएंगे. उनकी विशिष्ट पहचान हो सकती है और कुछ देर के लिए भले ही बढ़ सकते हैं मगर हमारा सनातन धर्म हर देश, काल और परिस्थिति में इसी प्रकार अपने वर्चस्व को बनाए रखेगा." 

सीएम योगी ने किया विकास कार्यों का जिक्र

सीएम योगी ने आज गोरखपुर में महाराजगंज चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे और यहां होने वाले रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति दी. उन्होंने यहां पर गोरक्षनाथ मंदिर के दर्शन व पूजन अर्चन भी किया इसके बाद यहां पर शिव मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की. पूर्णाहुति के बाद गोरक्षपीठाधीश योगी आदित्यनाथ व्यास पीठ पहुंचे. उन्होंने चौक बाजार का जिक्र करते हुए उनकी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि इस चौक पर अब पहले के मुकाबले काफी परिवर्तन आया है. ये पूरी तरह बदल गया है.

गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में कथावाचक बालक दास महराज, त्यागीनाथ उर्फ फलहारी बाबा, रविन्द्र दास, संतोष दास महराज, केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, स्थानीय विधायक समेत कई लोग शामिल हुए 

ये भी पढ़ें- UP DGP: कौन बनेगा यूपी का नया डीजीपी? अटकलों का दौर शुरू, जानें- रेस में कौन-कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 10 जून तक आएंगी 35 नई ई-बसें, बनेंगे 45 चार्जिंग स्टेशन
नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, 10 जून तक आएंगी 35 नई ई-बसें, बनेंगे 45 चार्जिंग स्टेशन

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
मुंबई के मरीन ड्राइव अचानक समुद्र से बहकर आया विशाल जीव, देखने वालों की लगी भीड़- वीडियो वायरल
Daily Water Intake Myth: दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
दिन में पानी की मात्रा को लेकर आपसे बोला गया है सबसे बड़ा झूठ, जानिए क्या है इसे पीने का सही तरीका?
Embed widget