एक्सप्लोरर

UP New DGP: कौन बनेगा यूपी का नया डीजीपी? अटकलों का दौर शुरू, जानें- रेस में कौन-कौन शामिल

UP New DGP: उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी को लेकर एक बार अटकलों का दौर शुरू हो गया है. इसकी वजह ये है कि 30 मई को वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी आर के विश्वकर्मा रिटायर हो रहे हैं.

UP DGP: उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी (DGP) यानी पुलिस महानिदेशक को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. 30 मई को प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी आ के विश्वकर्मा (RK Vishwakarma) का रिटायरमेंट होना है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं उनकी सेवानिवृत्ति के बाद क्या यूपी को नए और स्थायी डीजीपी मिल सकते हैं या फिर एक बार फिर से अस्थाई रूप से किसी को ये जिम्मेदारी दी जा सकती हैं. हालांकि यूपी डीजीपी की रेस में कई ऐसे नाम हैं जो आगे चल रहे हैं. 

यूपी में नए डीजीपी के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें मुकुल गोयल पहले नंबर पर हैं. मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. डीएस चौहान से पहले वही डीजीपी थे, लेकिन 11 मई 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हटा दिया था. मुकुल गोयल को नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. अब अगर सीनियरिटी की लिस्ट देखें तो मुकुल गोयल का नाम एक बार फिर सबसे ऊपर है. हालांकि, योगी सरकार उन्हें दोबारा डीजीपी बनाएगी इसे लेकर संशय है.

यूपी डीजीपी के रेस में ये नाम

मुकुल गोयल के बाद 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार और विजय कुमार का नाम है. आनंद कुमार लंबे समय तक डीजी जेल रहे. हाल ही में उन्हें हटाकर सहकारिता विभाग भेजा गया है. इन तीनों आईपीएस अधिकारियों का कार्यकाल 2024 तक है. इन तीन नामों के साथ ही 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता, 1990 बैच की रेणुका मिश्रा, बीके मौर्य और एसएन साबत भी डीजीपी की लाइन में हैं.

फिर अस्थाई डीजीपी संभालेंगे कमान
हालांकि, चर्चा यह है कि इसमें से कोई भी योगी सरकार की पसंद का नहीं है. ऐसे में 30 मई को आरके विश्वकर्मा के रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर अस्थाई डीजीपी प्रदेश की कमान संभालेगा. स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है. इन चर्चाओं को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि बीते दिनों ही योगी सरकार ने प्रशांत कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया था और हाल ही में उन्हें कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव और मायावती के मिलने लगे सुर, इस मुद्दे पर अकेली पड़ी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget