एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ सरकार का नया रिकॉर्ड! एक साल में इतने लाख राजस्व मामले सुलझाए

UP News: प्रदेश की योगी सरकार ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की है. बीते एक साल में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार स्तर पर 30 लाख से अधिक राजस्व मामलों का समाधान हुआ है.

Yogi Adityanth Government News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि हासिल की है. बीते एक साल में प्रदेश के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार स्तर पर 30 लाख से अधिक राजस्व मामलों का समाधान कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया गया है. इससे प्रदेश की जनता को जमीन और मालिकाना हक से जुड़े विवादों में त्वरित राहत और न्याय मिला है.

सरकार के मुताबिक इनमें 24 लाख से अधिक नामांतरण यानी वारिसाना हक के मामलों का निस्तारण किया गया है. यह वो मामले होते हैं, जहां किसी की मृत्यु के बाद संपत्ति का नाम नए उत्तराधिकारी के नाम किया जाता है. पहले इन मामलों में वर्षों लग जाते थे, लेकिन अब इसे कुछ ही हफ्तों में निपटाया जा रहा है.

माप-जोख, बंटवारा, बेदखली जैसे विवादों का भी हुआ समाधान
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जमीन से जुड़े पैमाइश, बंटवारा, बेदखली और अकृषक उपयोग जैसे जटिल मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाया गया है. सरकार के आंकड़ों के अनुसार-1.5 लाख से अधिक पैमाइश (भूमि की नाप-जोख), 1.5 लाख बंटवारे के मामले, 80 हजार बेदखली के मामले, 95 हजार अकृषक उपयोग (जमीन के इस्तेमाल में बदलाव) के मामले का समाधान किया गया है. यह प्रयास ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उन लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो वर्षों से जमीन संबंधी मामलों में उलझे थे.

योगी सरकार की प्रशासनिक इच्छाशक्ति लाई रंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राजस्व मामलों को टालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए और जनता को त्वरित न्याय मिले. इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकों, पोर्टल आधारित ट्रैकिंग और अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई.

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और जनसंख्या बहुल राज्य में जमीन से जुड़े विवाद प्रशासनिक और सामाजिक समस्याओं का बड़ा कारण रहे हैं. नामांतरण, बंटवारा, या कब्जा जैसे विवाद अदालतों और तहसीलों में लंबित रहते हैं. इन मामलों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने डिजिटलीकरण, ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था और सीएम हेल्पलाइन जैसी कई पहल की हैं, जिनका असर अब जमीन पर साफ दिख रहा है.

जनता को न्याय, प्रशासन को नई साख
इस अभियान से जहां आम नागरिकों को अपने अधिकार और समाधान मिलने में मदद मिली है, वहीं प्रशासन की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ी है. इससे प्रदेश में निवेश और विकास की राह भी आसान हुई है, क्योंकि जमीन से जुड़े विवाद समय पर न सुलझें तो औद्योगिक व निजी परियोजनाएं भी अटक जाती हैं.योगी सरकार के इस प्रयास को ‘गुड गवर्नेंस’ यानी सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में भी आम जनता को राहत पहुंचाता रहेगा.

ये भी पढ़ें: UP में क्लास 9 से 12th तक की फीस हुई महंगी, 200% तक हुई बढ़ोतरी, जानें कब से होगी लागू

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget